Move to Jagran APP

यूपी में एसआइटी करेगी पेड़ों के अवैध कटान की जांच, योगी सरकार ने तीन सदस्यीय जांच दल किया गठित

उत्तर प्रदेश सरकार ने दुधवा व पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पेड़ों के अवैध कटान व शिकार के आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआइटी) गठित कर दिया है। इसमें प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष सुनील पाण्डेय को अध्यक्ष बनाया गया है।

By Vikas MishraEdited By: Published: Tue, 20 Jul 2021 12:52 PM (IST)Updated: Tue, 20 Jul 2021 12:52 PM (IST)
प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव सदस्य सचिव व प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रशिक्षण सदस्य बनाए गए हैं।

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। उत्तर प्रदेश सरकार ने दुधवा व पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पेड़ों के अवैध कटान व शिकार के आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआइटी) गठित कर दिया है। इसमें प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष सुनील पाण्डेय को अध्यक्ष बनाया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव पवन कुमार शर्मा सदस्य सचिव व प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रशिक्षण केपी दुबे सदस्य बनाए गए हैं। 

loksabha election banner

दरअसल, प्रदेश सरकार को दुधवा टाइगर रिजर्व व पीलीभीत टाइगर रिजर्व में लंबे अरसे से तैनात रेंजर्स, डिप्टी रेंजर्स सहित कुछ अन्य कर्मचारियों के खिलाफ गंभीर शिकायतें मिली थीं। इन पर पेड़ों के अवैध कटान व वन्यजीवों के अवैध की शिकार के आरोप हैं। इसी को देखते हुए वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने इस मामले की जांच एसआइटी से कराने का निर्णय किया है। अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण मनोज सिंह ने तीन सदस्यीय एसआइटी गठन के आदेश जारी कर दिए। पीसीसीएफ एवं विभागाध्यक्ष सुनील पाण्डेय ने बताया कि एसआइटी गठन का आदेश मिल गया है। उन्होंने सदस्य सचिव पवन कुमार शर्मा को शिकायतों पर विस्तृत विवरण जुटाने के निर्देश दिए हैं। एसआइटी दोनों टाइगर रिजर्व की रेंज में लंबे अरसे से तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची मंगाई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद एसआइटी जांच कर रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.