विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दोपहर में सपा ज्वॉइन की, शाम को भाजपा की सूची में आ गया नाम; चुनाव से पहले यूपी में गरमाई राजनीति

Published: Tue, 27 Oct 2026 08:10 AM (IST)

पूर्व विधायक सिनोद शाक्य ने सोमवार को सपा ज्वाइन की, लेकिन शाम को जारी भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सूची में उनका नाम आ गया।

पूर्व विधायक सिनोद शाक्य सपा में शामिल। (तस्वीर- फाइल)

पूर्व विधायक सिनोद शाक्य सपा में शामिल। (तस्वीर- फाइल)

HighLights

  1. सिनोद शाक्य ने सोमवार को सपा ज्वाइन की।

  2. शाम को भाजपा की सूची में उनका नाम।

  3. भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सूची में त्रुटियां।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति की भारी भरकम सूची घोषित कर दी, लेकिन इसमें बदायूं की दातागंज सीट से पूर्व विधायक सिनोद शाक्य का नाम चर्चा में आ गया।

सिनोद सोमवार को ही समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। उनका नाम सूची में 88वें नंबर पर था, जिसे भाजपाइयों ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सूची में कई और जगहों पर त्रुटि मिली है।

प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की सूची में 510 नंबर पर आजमगढ़ के अखिलेश कुमार मिश्र उर्फ गुड्डू लिखा है, जबकि 513 नंबर पर फिर अखिलेश मिश्र लिखा गया है।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि दोनों नाम एक ही व्यक्ति के दर्ज हो गए हैं। 502 नंबर पर कृष्णपाल लिखा है, जबकि 515 नंबर पर श्रीकृष्ण पाल लिखा है। ये दोनों नाम भी एक ही कार्यकर्ता के बताए गए हैं। हालांकि पार्टी की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- UP Politics: चुनाव से पहले भाजपा ने सजाई संगठन की बिसात, कानपुर-बुंदेलखंड के 78 नेताओं को प्रदेश टीम में जगह