Move to Jagran APP

कोविड का प्रसार रोकने के लिए LDA में अब सिंगल विंडो सिस्टम

गेट नंबर दो पर आज बनेगा कस्टमर केयर सेंटर जहां निदान न होने पर मिलेंगे दिवस अधिकारी। सभी पांचों कार्यदिवसों के लिए दिवस अधिकारी नियुक्त दो बजे तक जनता की सुनवाई होगी।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Tue, 18 Aug 2020 12:04 PM (IST)Updated: Tue, 18 Aug 2020 12:04 PM (IST)
कोविड का प्रसार रोकने के लिए LDA में अब सिंगल विंडो सिस्टम
कोविड का प्रसार रोकने के लिए LDA में अब सिंगल विंडो सिस्टम

लखनऊ, जेएनएन। कोविड का प्रसार रोकने के लिए एलडीए में सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया जा रहा है। ये व्यवस्था मंगलवार से शुरू की जा रही है। जिसमें एलडीए में आगंतुकों को पहले यूको बैंक गेट की ओर पराग बूथ में बनाए गए कस्टमर केयर काउंटर पर जाना होगा। यहां से निराकरण न होने के बाद कर्मचारियों को अंदर कमेटी हॉल में दिवस अधिकारी से मिलवाया जाएगा। 

loksabha election banner

पांचों कार्य दिवसों के लिए अलग अलग दिवस अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। रोजाना सुबह 10:30 बजे से दोपहर दो बजे तक लोग दिवस अधिकारी से मिल सकेंगे। एलडीए की ओर से जानकारी दी गई है कि एलडीए में आने वाले आगंतुक पहले गेट नंबर-2 पर जाएंगे। इस गेट पर अगर उनकी समस्या का निराकरण या जरूरी जानकारी दी जा सकी तो उचित वरना उनको दिवस अधिकारी से मिलवाया जाएगा।

इन अफसरों की लगाई गई ड‌्यूटी

दिन             अफसर             लिंक अफसर

सोमवार         ऋतु सुहास             डीएम कटियार

मंगलवार         डीएम कटियार             राजीव कुमार

बुधवार            पंकज कुमार             राजीव कुमार

गुरुवार              डीके सिंह             पंकज कुमार

शुक्रवार             राजीव कुमार             डीएम कटियार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.