लखनऊ में निर्माणाधीन बस स्टैंड के छत की शटरिंग गिरी, दर्जनों घायल
आलमबाग में मल्टीलेवल बस स्टैंड की छत की शटरिंग आज भरभराकर गिर गई। बड़ी संख्या में मजदूर काम में लगे थे। एक दर्जन से अधिक मजदूर चोटिल हो गए है, जिनमें से चार की हालत गंभीर है।
लखनऊ (जेएनएन)। प्रदेश की राजधानी के आलमबाग में बन रहे मल्टीलेवल बस स्टैंड की छत की शटरिंग आज भरभराकर गिर गई। उस समय बड़ी संख्या में मजदूर काम में लगे थे। शटरिंग गिरने के कारण एक दर्जन से अधिक मजदूर चोटिल हो गए है, जिनमें से चार की हालत गंभीर है।
लखनऊ में आज दिन में निर्माणधीन मल्टीलेवल बस स्टैंड के छत की शटरिंग गिर गई। जिसके नीचे एक दर्जन से अधिक लोग दब गए थे। इस हादसे की सूचना पर खलबली मच गई।
जिसके बाद आलमबाग से फायर ब्रिगेड की टीम राहत कार्य में लग गई। मलवे में दब लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। इसमें काफी लोग चोटिल हैं। जिनको विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है। राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं।