विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस की चार घंटे से अधिक की पूछताछ में श्रद्धा दुबे ने साधी चुप्पी, मुंह खोला तो बोली-वकीलों से बात करो

Published: Thu, 22 Oct 2026 03:46 PM (IST)

Shraddha Dubey In Police Custody: शिवा शर्मा हत्याकांड के तीनों आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की और कोतवाली में पांच ...और पढ़ें

श्रद्धा दुबे से हजरतगंज कोतवाली में पूछताछ

श्रद्धा दुबे से हजरतगंज कोतवाली में पूछताछ 

HighLights

  1. मेडिकल के बाद श्रद्धा दुबे को कोर्ट में पेश करने की तैयारी में पुलिस

  2. पुलिस का 14 दिन की कस्टडी मांगने का प्रयास, अभी 72 घंटे की ट्रांजिस्ट रिमांड

जागरण संवाददाता, लखनऊ : लिव इन पार्टनर और लखनऊ के बड़े व्यवसायी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को नागपुर में गिरफ्तार करने के बाद 72 घंटे की ट्राजिस्ट रिमांड पर गुरुवार सुबह लखनऊ लाया गया है। अब पुलिस का प्रयास 14 दिन की कस्टडी मांगने का है।

श्रद्धा दुबे और साथियों को मेडिकल के लिए पुलिस सिविल अस्पताल लेकर जाने के बाद कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट से पुलिस तीनों आरोपियों की 14 दिन की कस्टडी मांग सकती है।

नागपुर से श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को सड़क मार्ग से लखनऊ लाया गया और उससे हजरतगंज कोतवाली में पूछताछ की। लगभग पांच घंटे की पूछताछ में श्रद्धा दुबे ने चुप्पी साधी और जब मुंह खोला तो बोली-पुलिस से कहा, मेरे वकीलों से बात करो।

शिवा शर्मा हत्याकांड के तीनों आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की और कोतवाली में पांच घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुलिस आरोपियों से कुछ उगलवा नहीं पाई। पुलिस सूत्रों के पता चला है कि श्रद्धा दुबे पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही है। श्रद्धा ने हर सवाल पर कहा कि मेरे वकील से बात करो। अधिकतर सवालों पर श्रद्धा ने चुप्पी साधी है। हर सवाल के जवाब में वह यही कह रही है कि उसे नहीं पता उसके वकील से बात करिए।

कई टीमों ने चलाया था ऑपरेशन

श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश की तलाश के लिए लखनऊ पुलिस, एसटीएफ, सर्विलांस यूनिट, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और स्थानीय पुलिस की कई टीमों को लगाया गया था। लगातार छापेमारी और तकनीकी निगरानी के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

उत्तर प्रदेश एसटीएफ (UP STF) और लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) की संयुक्त कार्रवाई में हजरतगंज थाने में दर्ज हत्या के मामले में पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर मौत की असल वजह, फरारी के दौरान मिली मदद और मामले से जुड़े अन्य अहम सवालों के जवाब तलाशने की तैयारी में है।

श्रद्धा दुबे से पूछताछ में पुलिस के दस बड़े सवाल

पहला सवाल यह होगा कि शिवा की मौत कैसे हुई।

परिवार का आरोप है कि आपने हत्या की है, तो आपने शिवा की हत्या क्यों की।

अगर उसने आत्यमहत्या की तो क्या कारण हैं।

नौ तारीख की शाम क्या हुआ था। उस समय आपके और शिवा के अलावा वहां कौन-कौन मौजूद था।

शिवा की मां का आरोप है कि उसके शरीर पर चोट और जलने के निशान थे। पुलिस पूछेगी कि गिरने से ठीक पहले क्या शिवा के साथ किसी भी तरह की मारपीट या शारीरिक प्रताड़ना की गई थी।

हाल ही में सोशल मीडिया पर आपके कुछ कथित ऑडियो वायरल हुए हैं, जिनमें आप शिवा शर्मा को धमका रही है। शिवा से आपका रिश्ता क्या था। कितने करीब थे आप दोनों।

क्या आप दोनों लिव इन रिलेशन में थे।

क्या आपने शिवा को झूठे मामलों में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी दी थी।

लखनऊ से नेपाल और फिर वंहा लखनऊ, इस तरह नागपुर तक भागने में कौन कौन मदद कर रहा था।

नागपुर के चिंचभुवन इलाके में 11वीं मंजिल पर किराए का फ्लैट दिलाने में आपकी मदद किसने की।

फरारी के दौरान आपको आर्थिक और कानूनी मदद कौन पहुंचा रहा था। दोस्त आमिर शेख की क्या भूमिका है।

क्या पुलिस को चकमा देने के लिए आपने बुर्का पहना था।

फरारी के दौरान लोकेशन ट्रेस होने से बचने के लिए क्या आप कैब ड्राइवरों के फोन का इस्तेमाल कर रही थीं।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में खंगाला जाएगा श्रद्धा दुबे का जेड गैंग से कनेक्शन, नागपुर में आलीशान फॉर्म हाउस में ठहरी थी कातिल

यह भी पढ़ें- शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर से लखनऊ ले आई पुलिस, हजरतगंज थाने में होगी पूछताछ