Move to Jagran APP

मिस कॉल के साथ बनेंगे भाजपा के सदस्य, 20 प्रतिशत सदस्य बढ़ाने का लक्ष्य

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमको भरोसा है कि छह जुलाई से होने वाले सदस्यता अभियान में पार्टी के सदस्यों में बड़ा इजाफा होगा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 22 Jun 2019 05:13 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jun 2019 05:19 PM (IST)
मिस कॉल के साथ बनेंगे भाजपा के सदस्य, 20 प्रतिशत सदस्य बढ़ाने का लक्ष्य

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के प्रमुख शिवराज सिंह चौहान को भरोसा है कि पार्टी में करीब एक महीना में 20 प्रतिशत सदस्यों का इजाफा होगा। यह संख्या बढ़ती रहेगी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा सदस्यता अभियान के मुखिया शिवराज सिंह चौहान आज लखनऊ में थे।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में सदस्यता अभियान की बैठक के बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित किया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमको भरोसा है कि छह जुलाई से होने वाले सदस्यता अभियान में पार्टी के सदस्यों में बड़ा इजाफा होगा। अब तो कार्यालय में सदस्य बनेंगे, लेकिन उनके साथ कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न जगह पर इस बार स्टाल लगा कर भी सदस्यता अभियान चलेगा। 6 जुलाई से सदस्यता अभियान प्रारंभ होकर 11 अगस्त तक चलेगा।

सदस्यता अभियान डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती 6 जुलाई से शुरु होकर 11 अगस्त तक चलेगा। इस सदस्यता अभियान के बाद पार्टी सक्रिय सदस्य बनाएगी। नए बूथ का गठन भी किया जाएगा।

पार्टी के संगठन के चुनाव से पहले बूथ स्तर पर 50 प्रतिशत, मंडल 75 प्रतिशत के गठन होने पर ही चुनाव कराए जा सकते है। भाजपा का 20 प्रतिशत लक्ष्य अगर पूरे हो जाता है तो संगठन को लगभग 30 लाख नये सदस्य मिलेंगे। प्रदेश में सदस्यता टीम का प्रमुख प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर को बनाया गया है। उनके साथ सह सदस्यता प्रमुख गोविन्द नारायण शुक्ल और देवेश कोरी को जिम्मेदारी दी गई है।

चौहान ने कहा कि संगठन का उद्देश्य है कि सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी भाजपा हो। कोई ऐसा बूथ नहीं होगा जहां भाजपा का सदस्य नहीं होगा। बड़ी जीत के बाद हमें अभी कई राज्यों में भाजपा को मजबूत करना है। वहां सरकार बनानी है जहां अभी हमारी सरकार नहीं है। भाजपा संगठन पर्व के तहत देश भर में सदस्यता अभियान चलाएगी। इसके तहत सर्वस्पर्शी भाजपा और सर्वव्यापी भाजपा, जिसके तहत समाज के सभी वर्ग को जोड़ा जाएगा और सभी बूथों को मजबूत किया जाएगा।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत अभूतभूर्व है। इस जीत के बाद भी हम लोग चैन से नहीं बैठे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कहा कि अभी और आगे बढऩा है। सर्वोच्च आना बाकी है।

इससे पहले सदस्यता अभियान प्रमुख शिवराज सिंह चौहान ने लखनऊ में आज पार्टी कार्यालय में बैठक की। उनका स्वागत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पाण्डेय ने किया। इस बैठक में यूपी प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्र नाथ पांडेय और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल मौजूद थे।

मध्य प्रदेश में भाजपा की हार के बाद जनता बेहद निराश

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार से वहां की जनता को पछतावा है। जनता मुझसे पूछती है कि मामा तुम वापस कब आओगे। उन्होंने कहा की कमलनाथ सरकार अपने अंतर्विरोधों से जल्द गिर जाएगी। अब तो कैबिनेट बैठकों में भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक मंत्री सीएम कमलनाथ का विरोध करने लगे हैं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.