Move to Jagran APP

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव के सेक्युलर मोर्चा में शामिल होंगे अमर सिंह

शिवपाल ने मोर्चा में सपा के पूर्व महासचिव अमर सिंह को भी शामिल करने का संकेत दिया है। सपा विधायक शिवपाल यादव ने जुलाई में सेक्युलर मोर्चा बनाने का ऐलान किया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 02 Jun 2017 01:02 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jun 2017 06:56 PM (IST)
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव के सेक्युलर मोर्चा में शामिल होंगे अमर सिंह

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव के सेक्युलर मोर्चा के गठन की उलटी गिनती शुरू है। समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के अनुज शिवपाल सिंह यादव ने सेक्युलर मोर्चा में राज्यसभा सांसद अमर सिंह को भी शामिल करने का संकेत दिया है। 

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने चंद रोज पहले समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने का ऐलान किया था। शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि इसका अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को बनाया जाएगा। अब शिवपाल ने मोर्चा में सपा के पूर्व महासचिव अमर सिंह को भी शामिल करने का संकेत दिया है। सपा विधायक शिवपाल यादव ने जुलाई में सेक्युलर मोर्चा बनाने का ऐलान किया है।

उन्होंने कहा कि नेताजी को उनका सम्मान वापस देने के लिए यह मोर्चा बनाया जा रहा है। अब शिवपाल यादव ने उस मोर्चे में अमर सिंह के शामिल होने पर भी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा मैंने ही उन्हें समाजवादी पार्टी में आने से मना किया था। अमर सिंह को समाजवादी पार्टी में रहते हुए सम्मान तो मिल नहीं सकता था। अब यह अमर सिंह की मर्जी होगी कि वे इसमें शामिल होते है कि नहीं। हमारे दरवाजे उनके लिए खुले हैं।  

यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ के आरोपी को छुड़ाने के लिए छात्र नेताओं ने थाने पर दिया धरना

समाजवादी परिवार में चल रही रार पर शिवपाल सिंह यादव ने यह भी कहा कि वे बातचीत कर परिवार का झगड़ा खत्म करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सेक्युलर मोर्चा के गठन उद्देश्य भी समाजवादी पार्टी को सही रास्ते पर लाना है। 

यह भी पढ़ें: योगी सरकार बाहुबलियों पर सख्त, अतीक के बाद विधायक विजय मिश्रा पर शिकंजा

शिवपाल सिंह यादव कहा कि छह जुलाई को समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का गठन करेंगे। लखनऊ में सम्मेलन बुलाकर इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव मोर्चे के अध्यक्ष होंगे, जबकि वह खुद इसके संयोजक होंगे। मोर्चा कोई राजनीतिक दल नहीं होगा। अब तो सपा की कमियों को दूर करना इसका उद्देश्य होगा। शिवपाल ने कहा कि सपा के उपेक्षित लोगों को इस मोर्चे से जोड़ा जाएगा। दूसरी पार्टियों से भी बात की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने दिखाई हिम्मत, अधेड़ दूल्हा देख लौटाई बरात 

बीती एक जनवरी को अखिलेश यादव के सपा का अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में बेहद हाशिये पर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह) के बिना कोई समाजवाद नहीं चल सकता। 

यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ के आरोपी को छुड़ाने के लिए छात्र नेताओं ने थाने पर दिया धरना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.