Move to Jagran APP

शिवपाल सिंह ने कहा, अमर सिंह हमेशा मेरे दोस्त थे और रहेंगे

अखिलेश यादव हमेशा से ही अमर सिंह पर इस युद्ध के कारण होने का आरोप लगाते रहे है। मगर उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव पहले भी अमर सिंह के साथ थे और अब भी उनके फैन हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 08 Apr 2017 04:19 PM (IST)Updated: Sat, 08 Apr 2017 04:52 PM (IST)
शिवपाल सिंह ने कहा, अमर सिंह हमेशा मेरे दोस्त थे और रहेंगे

लखनऊ (जेएनएन)। राज्यसभा सदस्य अमर सिंंह को भले ही समाजवादी पार्टी से बाहर कर दिया गया है, लेकिन पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव तो अमर सिंह के मुरीद हैं। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावो के समय से ही समाजवादी पार्टी में गृहयुद्ध शुरू हुआ था जो अभी तक चल ही रहा है।

loksabha election banner

अखिलेश यादव हमेशा से ही अमर सिंह पर इस युद्ध के कारण होने का आरोप लगाते रहे है। मगर उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव पहले भी अमर सिंह के साथ थे और अब भी उनके फैन हैं। समाजवादी पार्टी में चुनाव के काफी पहले से ही सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह का गढ़ छोड़ नरेंद्र मोदी के क्षेत्र पहुंचे अमर सिंह

सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार अमर सिंह पर मुलायम और शिवपाल को भड़काने का आरोप लगाते रहे है। मगर मुलायम सिंह यादव हमेशा कहते रहे है कि ऐसा कुछ भी नहीं है।अब सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने भी अमर सिंह पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

यह भी पढ़ें: सपा कुनबे में फिर दहकी कलह की आग, अब शिवपाल पर कार्रवाई की तैयारी

शिवपाल ने कहा कि अमर सिंह हमेशा मेरे दोस्त थे और रहेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी तो अब नई राजनैतिक पार्टी बनाने की कवायद जारी है। 

उन्होंने कहा नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का आदेश मिलते ही इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।शिवपाल सिंह यादव खुद कई बार नयी पार्टी बनाने की बात को कह चुके है। मगर अभी तक उन्होंने इसके लिए कोई भी बड़ी पहल की शुरुआत नहीं की है।

यह भी पढ़ें: सपा कुनबे में अब सीएम योगी आदित्यनाथ का आकर्षण


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.