विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिवपाल ने कहा, राजनीतिक विकल्प की जल्द करूंगा घोषणा

By Ashish MishraEdited By:
Published: Mon, 25 Dec 2017 07:46 PM (IST)

बोले कि भाजपा ने उप्र में चुनाव के वक्त किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन आज आलू कौडिय़ों के भाव बिक रहा है।

शिवपाल ने कहा, राजनीतिक विकल्प की जल्द करूंगा घोषणा
शिवपाल ने कहा, राजनीतिक विकल्प की जल्द करूंगा घोषणा

इटावा (जेएनएन)। पूर्व मंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनावों से पूर्व पार्टी में विवाद और विघटन न हुआ होता तो प्रदेश में आज सपा की ही सरकार होती।
सोमवार को सैमरा गांव में किसान ग्रामीण गोदाम के उद्घाटन अवसर पर शिवपाल ने कहा कि वह शीघ्र ही एक राजनीतिक विकल्प की घोषणा करेंगे। इस विकल्प की तैयारी कर ली गई है जो वर्ष 2019 के चुनावों में बीजेपी से मुकाबला करेगा। उन्होंने वर्तमान सपा नेतृत्व के प्रति रोष व्यक्त किया। बोले कि भाजपा ने उप्र में चुनाव के वक्त किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन आज आलू कौडिय़ों के भाव बिक रहा है। किसान, व्यापारी, मजदूर सब अच्छे दिन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। जीएसटी में एक टैक्स की बात की गई थी, अब राज्य व केंद्र का अलग-अलग टैक्स और वर्ष में 37 बार रिटर्न भरना पड़ा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।