शिवा शर्मा हत्याकांड : जांच के घेरे में श्रद्धा के करीबी आमिर की भूमिका, STF खंगाल रही मददगारों का नेटवर्क
शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के करीबी आमिर की भूमिका सामने आई है। आमिर ने श्रद्धा को ...और पढ़ें

HighLights
आमिर ने श्रद्धा को नेपाल भागने में मदद की।
फर्जी आईडी पर सिम कार्ड भी उपलब्ध कराया।
एसटीएफ मददगारों और नेपाल कनेक्शन की जांच कर रही है।
नोट - स्थानीय स्तर की खबरों के साथ पैकेज कर लें।
--
-नेपाल भागने में मदद और फर्जी आइडी पर सिम उपलब्ध कराने की बात
-, दो अन्य से भी पूछताछ
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। शिवा शर्मा हत्याकांड की जांच में मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे के करीबी आमिर की भूमिका भी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद श्रद्धा के साथ आमिर के नेपाल जाने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि शिवा की मौत के समय आमिर भी मौके पर मौजूद था। जांच में यह भी सामने आया है कि आमिर ने श्रद्धा को नेपाल भागने में मदद की थी।
उसने श्रद्धा के लिए फर्जी पहचान पत्र पर सिम कार्ड भी उपलब्ध कराया था, जिसका इस्तेमाल उसके फरार रहने के दौरान संपर्क बनाए रखने में किया गया। एसटीएफ अब आमिर से पूछताछ कर श्रद्धा के अन्य दो मददगारों और उसके नेपाल कनेक्शन से जुड़ी कड़ियों का पता लगाने में जुटी है।
जांच एजेंसी यह भी पता कर रही है कि श्रद्धा को घटना के बाद किस-किस व्यक्ति ने मदद पहुंचाई और उसके लिए संसाधनों की व्यवस्था किस स्तर पर की गई। नेपाल जाने के दौरान किन लोगों से संपर्क हुआ, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में श्रद्धा के फरार होने और उसके नेटवर्क से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं। हालांकि, आमिर की गिरफ्तारी की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एसटीएफ की ओर से इस संबंध में कोई औपचारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।
