यूपी में सात IAS अफसरों का ट्रांसफर, धीरेन्द्र सिंह सचान को निदेशक पंचायती राज की कमान
UP IAS OFficers Transfer: खाली चल रहे निदेशक पंचायती राज के पद पर भी अधिकारी की तैनाती की गई है। ...और पढ़ें

सात आईएएस अधिकारियों का तबादला
HighLights
विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पद पर कार्यरत थे धीरेन्द्र सिंह सचान
चार सीडीओ का भी किया गया ट्रांसफर, एक अफसर प्रतीक्षारत
डिजिटल डेस्क, लखनऊ : योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को सात आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस ट्रांसफर में खाली चल रहे निदेशक पंचायती राज के पद पर भी अधिकारी की तैनाती की गई है। ट्रांसफर के क्रम में चार सीडीओ का भी स्थानांतरण किया गया है।
प्रदेश सरकार ने खाली चल रहे निदेशक पंचायती राज के पद पर तैनाती कर दी है। विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पद पर कार्यरत रहे धीरेन्द्र सिंह सचान को निदेशक को पंचायती राज के पद पर ट्रांसफर किया गया है।
सीडीओ आजमगढ़ के पद से राकेश कुमार को विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पद पर तैनाती दी गई है।
केडारकर कमल किशोर देशभूषण को मुख्य विकास अधिकारी मुज्जफरनगर से इसी पद पर आजमगढ़ भेजा गया है। प्रतिभा सिंह को मुख्य विकास अधिकारी को अपर आयुक्त आगरा मंडल के पद पर तैनाती मिली है। अमित कुमार को एडीएम प्रशासन कानपुर देहात से मुख्य विकास अधिकारी आगरा नियुक्त किया गया है। राजेश कुमार को अपर आयुक्त आगरा मंडल के पद से विशेष सचिव नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। सदस्य राजस्व परिषद न्यायिक, प्रयागराज के पद पर तैनात रहे देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को प्रतीक्षारत किया गया है।
