विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत संचार निगम लिमिटेड: छूटा 'एक-दूजे का साथ, अब तो बातें पड़ेंगी महंगी

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 01 Feb 2022 09:18 AM (IST)

BSNL Mobile Network Services बीएसएनएल अपने 325 रुपये के एक दूजे के लिए प्लान के साथ कम कीमत वाले पांच ...और पढ़ें

उपभोक्ताओं को मैसेज कर प्लान के बंद होने और दूसरा एक्टिव प्लान लेने की सूचना भी दे दी गई
उपभोक्ताओं को मैसेज कर प्लान के बंद होने और दूसरा एक्टिव प्लान लेने की सूचना भी दे दी गई

लखनऊ [निशांत यादव]। देश के सर्वाधिक मोबाइल सेवा के उपभोक्ताओं वाले नेटवर्क बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) के पोस्टपेड कनेक्शन से एक-दूसरे से बात करना अब महंगा पड़ेगा। करीब 13 वर्ष पुराने इस प्लान को बीएसएनएल एक फरवरी से महंगा करने जा रहा है। बीएसएनएल अपने 325 रुपये के 'एक दूजे के लिए' प्लान के साथ कम कीमत वाले पांच प्लान को बदल दिया है। इस बदले प्लान का असर मार्च में आने वाले बिल पर दिखाई देगा।

भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से उपभोक्ताओं को मैसेज कर प्लान के बंद होने और दूसरा एक्टिव प्लान लेने की सूचना भी दे दी गई है। प्लान महंगा होने का प्रभाव यूपी पूर्वी सर्किल के एक लाख पोस्टपेड ग्राहकों के साथ देशभर के बीएसएनएल उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। इस मोबाइल नेटवर्क के पांच पोस्टपेड प्लान आज से महंगे होंगे, जिसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक लाख सहित देशभर के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

बीएसएनएल ने कुछ माह पहले ही अपने 99 रुपये के पोस्टपेड प्लान को 199 रुपये का कर दिया था। कंपनी की ओर से अब देश के सभी सर्किल के सीजीएम को पत्र लिखकर 149, 225, 325, 725 और 799 रुपये मासिक के प्लान को बंद करने का आदेश दिया है। 149 रुपये के प्लान को 199 रुपये के मासिक प्लान में बदल दिया जाएगा, जबकि 225 और 325 रुपये के मासिक प्लान को बंद कर इसकी जगह 399 रुपये का प्लान लागू किया जाएगा। 725 और 799 रुपये के मासिक प्लान को भी बंद कर 798 रुपये का प्लान सक्रिय किया जाएगा। बीएसएनएल के 199 रुपये मासिक के प्लान में 25 जीबी इंटरनेट डाटा प्रतिमाह, अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए 300 मिनट का टाक टाइम और बीएसएनएल से बीएसएनएल असीमित काल की सुविधा देगा। 399 रुपये के प्लान में 70 जीबी इंटरनेट डाटा प्रतिमाह मिलेगा।

इन पर अभी नहीं होगा लागू

जिन उपभोक्ताओं ने एडवांस में ही प्लान का भुगतान कर दिया है। उनके प्लान में एक फरवरी से बदलाव नहीं होंगे। प्लान की अवधि पूरा होने पर बढ़ी दरें लागू होंगी।

कड़ी प्रतिस्पर्धा बनेगी मुसीबत

बीएसएनएल अब भी 3जी सेवा ही दे पा रहा है। ऐसे में रेंटल प्लान महंगा होने का असर उसके उपभोक्ताओं की संख्या पर भी पड़ेगा। बीएसएनएल को निजी टेलीकाम कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। एयरटेल का न्यूनतम 399 रुपये मासिक रेंटल का प्लान है, जिसमें प्रतिमाह 40 जीबी इंटरनेट डाटा और असीमित काल किसी भी नेटवर्क पर फ्री है। डाटा बचने पर अगले माह यह जुड़ जाता है, जबकि 499 में असीमित काल के साथ प्रतिमाह 75 जीबी डाटा और 999 रुपये में प्राइमरी उपभोक्ता को 150 जीबी डाटा के साथ दो कनेक्शन साथ चलते हैं। इन दो में हर कनेक्शन पर प्रतिमाह 30 जीबी डाटा भी मिलता है। जियो के 199 रुपये मासिक के प्लान में 25 जीबी इंटरनेट डाटा प्रतिमाह, असीमित काल व एसएमएस की सुविधा है। 399 रुपये के प्लान में 75 जीबी इंटरनेट डाटा, 200 जीबी तक रोल ओवर व ओटीटी (ओवर द टाप) प्लेटफार्म का सब्सक्रिप्शन मिलता है। 599 रुपये मासिक के प्लान में 100 जीबी डाटा, असीमित काल, 200 जीबी तक डाटा रोल ओवर व ओटीटी सब्सक्रिप्शन के साथ एक अतिरिक्त सिमकार्ड भी मिलता है। जियो के 799 रुपये मासिक के प्लान में 150 जीबी डाटा व असीमित काल उपलब्ध है।