विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Election-2022: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री बाराबंकी के राजीव कुमार सिंह का निधन, बेटे को टिकट ना मिलने से थे आहत

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 31 Jan 2022 11:39 AM (IST)Updated: Mon, 31 Jan 2022 04:08 PM (IST)

UP Vidhan Sabha Election 2022समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह का सोमवार को निधन ...और पढ़ें

UP Vidhan Sabha Election 2022: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह का निधन हो गया
UP Vidhan Sabha Election 2022: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह का निधन हो गया

बाराबंकी, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे राजा राजीव कुमार सिंह का सोमवार को लखनऊ में निधन हो गया। बाराबंकी के दरियाबाद से छह बार विधायक रहे 65 वर्षीय राजीव कुमार सिंह को इस बार समाजवादी पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। वह अपने बेटे रितेश सिंह उर्फ रिंकू सिंह के लिए टिकट मांग रहे थे। समाजवादी पार्टी ने इस बार दरियाबाद से पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप को प्रत्याशी बनाया है। गोप पहले रामनगर तथा हैदरगढ़ से चुनाव लड़ते थे।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह का सोमवार को निधन हो गया। 65 वर्षीय राजीव कुमार सिंह प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार तथा मुलायम सिंह यादव सरकार में मंत्री रहे थ। वह बाराबंकी के दरियाबाद से छह बार विधायक रहे। इस बार भी चुनाव लडऩे की तैयारी में लगे थे। इतना ही नहीं वह अपनी जगह पर बेटे रितेश सिंह उर्फ रिंकू के लिए समाजवादी पार्टी से टिकट भी मांग रहे थे। समाजवादी पार्टी ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। पार्टी ने दरियाबाद से अरविंद सिंह गोप को प्रत्याशी घोषित कर दिया।

इसके बाद राजीव कुमार सिंह ने बेटे को टिकट ना मिलने पर नेतृत्व को पुनर्विचार करने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम भी दिया था। उन्होंने टिकट ना मिलने पर नेतृत्व से नाराजगी जताई थी। बाराबंकी की बड़ी राजनीतिक हस्ती राजा राजीव कुमार सिंह हड़हा राजघराने से थे। उनका सुबह लखनऊ में निधन हो गया।

बाराबंकी की दरियाबाद विधानसभा सीट का दर्जा वीआईपी सीट का है। इस सीट पर हड़हा स्टेट के राजा राजीव कुमार सिंह का वर्चस्व रहा। इस विधानसभा सीट से वह 26 साल तक विधायक रहे। सपा सरकार में वह मंत्री भी बनाए गए थे, लेकिन 2017 के मोदी लहर में वह भाजपा के प्रत्याशी से चुनाव हार गए। इस बार वह अपने बेटे रितेश सिंह उर्फ रिंकू को इस दरियाबाद सीट पर टिकट मांग रहे थे। सपा ने उनके बेटे का टिकट काट दिया और यहां से पूर्व मंत्री अरविंद सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

मधुमेह और ह्रदय रोग से पीड़ित

लखनऊ में राजीव कुमार सिंह ने नरही स्थित आवास पर सोमवार सुबह 10:30 बजे अंतिम सांस ली। मधुमेह व ह्रदय रोग से पीड़ित राजीव सिंह को तबीयत बिगड़ने पर 29 जनवरी को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात को स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने पर आवास पर ले आया गया था। सोमवार सुबह करीब दस बजे उनकी तबियत फिर बिगड़ने लगी। इस पर परिवारजन उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए निकले ही थे कि उन्होंने दम तोड़ दिया।