विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिपाही की पत्नी पर आ गया असिस्टेंट कमिश्नर का दिल और फिर पार की हद

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 26 Apr 2016 01:57 PM (IST)Updated: Wed, 27 Apr 2016 11:19 AM (IST)

मुजफ्फनगर में एक ट्रेड टैक्स के सहायक आयुक्त (असिस्टेंट कमिश्नर) सुभाष चंद्रा का दिल एक सिपाही की पत्नी पर आ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। मुजफ्फनगर में एक ट्रेड टैक्स के सहायक आयुक्त (असिस्टेंट कमिश्नर) सुभाष चंद्रा का दिल एक सिपाही की पत्नी पर आ गया। इसके बाद तो उसने सिपाही की पत्नी को अपना बनाने का जतन शुरू कर दिया। इस प्रयास में उसने सारी सीमा लांघ दी। अब अफसर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको जेल भेजने की तैयारी चल रही है।

इस सहायक आयुक्त ने लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआइयू) सिपाही की पत्नी को न सिर्फ हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया छेड़छाड़ के साथ ही उसके साथ अश्लील बातें भी की। अय्याश अफसर इतना बेखौफ है कि उसने सिपाही की पत्नी यह तक कह दिया कि तुम इतनी खूबसूरत हो, फिर सिपाही के साथ क्यों रहती हो। सिपाही की पत्नी कही जाती हो, मेरे साथ रहो तो तो जल्दी ही मेम साहब बनकर जाओगी। इससे भी इस जब अय्याश अफसर का दिल नहीं भरा तो उसने एक दिन महिला का हाथ पकड़ लिया और कहा कि तुम मेरे साथ मेरे कमरे मेें आकर रहो। महिला का आरोप है कि यह अक्सर यह अय्याश अफसर उसे कंडोम के पैकेट भी दिखाता था और आए दिन उसके साथ अश्लील हरकतें भी करता था।

मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के केशवपुरी के एक मकान में ट्रेड टैक्स विभाग का सहायक आयुक्त (असिस्टेंट कमिश्नर) सुभाष चंद्रा और एलआईयू विभाग में सिपाही जयबीर रहते थे। सिपाही जयबीर की पत्नी का आरोप है, सुभाष चंद्रा रोजाना शराब पीकर आता था और उससे छेड़छाड़ करता था। महिला ने कहा कि हद तो तब हो गई जब उसने मुझसे अपने पति को छोडऩे की बात कही। यही नहीं, आरोपी अपने साथ कंडोम के पैकेट भी रखता था और मुझे बार-बार दिखाता भी था। सुभाष अक्सर की पत्नी से छेड़छाड़ करता था। महिला ने कई बार इसकी शिकायत पति से की। समझाने के बावजूद सुभाष नहीं माने। सिपाही के अनुसार परसों शाम को देर शाम सहायक आयुक्त ने पत्नी से अश्लील बातचीत की। जबरन कमरे में खींचने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो वहां पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। महिला ने अपने पति को फोन पर पूरे जानकारी दी। सिपाही ने पुलिस कंट्रोल रूम व सिविल लाइन थाने को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो नशे में धुत वाणिज्य कर अधिकारी ने जमकर हंगामा किया।

आरोप है कि इस दौरान मौके पर गए उपनिरीक्षक व सिपाहियों से बदसलूकी व गाली गलौज भी की। पुलिस किसी तरह अधिकारी को थाने ले आई। यहां अधिकारी ने फिर हंगामा किया व पुलिस कर्मियों को जूते से पीटने की धमकी दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने वाणिज्य कर अधिकारी का तत्काल डाक्टरी परीक्षण कराया जिसमें अल्कोहल की पुष्टि हुई। इसके बाद सिपाही ने सहायक वाणिज्य कर आयुक्त के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया। अधिकारी की जेब से कई कंडोम समेत अन्य कई आपत्तिजनक सामान मिलने का पुलिस ने दावा किया है। कल ही वाणिज्य कर अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद विभागीय अधिकारी व परिचित देर रात तक थाने पर जमे रहे। इस मामले में समझौते का भी दबाव बनाया गया लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। परसों पुलिस ने अधिकारी का चालान कर कोर्ट में पेश किया जहां से जमानत दे दी गई। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी तक सहायक वाणिज्य कर आयुक्त के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू नहीं की गई है।