Move to Jagran APP

Motilal Vora: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ बसपा मुखिया मायावती दुखी

MotiLal Vora मोतीलाल वोरा के निधन पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथविधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के साथ बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने शोक व्यक्त किया। 93 वर्षीय वोरा ने रविवार को ही अपना जन्मदिन मनाया था और आज दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस ली।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 21 Dec 2020 05:39 PM (IST)Updated: Mon, 21 Dec 2020 05:40 PM (IST)
Motilal Vora: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ बसपा मुखिया मायावती दुखी
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का सोमवार को निधन हो गया।

लखनऊ, जेएनएन। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का सोमवार को निधन हो गया। 93 वर्षीय वोरा ने रविवार को ही अपना जन्मदिन मनाया था और आज दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस ली।

loksabha election banner

मोतीलाल वोरा के निधन पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के साथ बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने शोक व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोती लाल वोरा के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कांग्रेस के वरिष्ठ राजनेता उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निधन का संदेश जानकर गहरा शोक व्यक्त किया है। दीक्षित ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति व शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मोतीलाल वोरा के निधन की खबर अति-दु:खद है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.