लखनऊ में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटे की मौत, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार
सीतापुर रोड स्थित नेवादा के निकट यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे के आसपास हुई। बताया जाता है नेवादा के निकट एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी यूपी 32 एचयू 8930 में जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटी पर सवार दो महिलाएं और एक लड़का सड़क पर जा गिरे।
लखनऊ, संवादसूत्र। हाइवे हो या सम्पर्क मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों का कहर है। जिसकी वजह से आये दिन किसी न किसी को अपनी जांन गवांनी पड़ रही है। शनिवार को तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से महिला और उसके आठ वर्ष के बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि स्कूटी चला रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया है।
इटौंजा थाना क्षेत्र में सीतापुर रोड स्थित नेवादा के निकट यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे के आसपास हुई। बताया जाता है नेवादा के निकट एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी यूपी 32 एचयू 8930 में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार लगी कि स्कूटी पर सवार दो महिलाएं और एक लड़का हवा में उछल कर सड़क पर जा गिरे। ट्रैक्टर चालक वाहन को लेकर मौके से भाग निकला। दुर्घटना में स्टेशन रोड कमलापुर निवासी प्रिया और उनके बेटे आदि की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लगने लगा था पुलिस ने यातायात को बहाल कराया। दुर्घटना में घायल दूसरी महिला को ट्रामा सेंटर भेजा गया है। महिला माही स्कूटी चला रही थी जिस पर प्रिया और उसका बेटा भी सवार थे। स्कूटी से सभी कमलापुर से लखनऊ जा रहे थे। इटौंजा के थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सरोज ने बताया की शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर घटना की एफआईआर दर्ज करके कारवाई की जायेगी।