विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अखिलेश यादव के वोट चोरी के आरोप पर ओपी राजभर का हमला, बोले- कितना भी चिल्ला लें, जनता हमारे साथ

Published: Wed, 28 Oct 2026 01:38 PM (IST)

OP Rajbhar Fires on Akhilesh Yadav: सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के इस तरह के आरोपों का कोई फर्क ...और पढ़ें

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर                 ---  अखिलेश यादव

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर --- अखिलेश यादव

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावों के परिणामों के बीच में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के वोट चोरी के आरोपों पर योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री ओेम प्रकाश राजभर ने पलटवार किया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को लेकर कहा कि एक साइकिल चोर दूसरों को साइकिल चोर ही समझता है।

पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने MLC चुनाव को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि वे अपने गिरेबान में झांक कर देखें। संविधान पीएम मोदी के हाथों में और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के हाथों में सुरक्षित है। वे वोट चोरी को लेकर कितना भी चिल्ली लें, जनता वोट दे रही है और सरकार बन रही है। अखिलेश यादव के वोट चोरी के आरोपों पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि ये चाहे जितना चिल्लाएं, जनता वोट दे रही है और सरकार बन रही है।

सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के इस तरह के आरोपों का कोई फर्क नहीं है। जनता सब जानती है कि क्या सही है और क्या गलत। राजभर ने कहा कि जो जैसा होता है, वैसा ही उसे लगता है। यह सब अनर्गल आरोप हैं। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कन्नौज के एक चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि आरोप लगाने से पहले लोगों को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए।

सपा प्रत्याशी के खिलाफ क्यों बोल रहे अखिलेश

भाजपा से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित आगरा के पूर्व विधायक और प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान ने MLC चुनाव की वोटों की गिनती को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि आगरा से शिक्षक सीट से जीते अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार खुद कह रहे हैं कि वोटों की गिनती ठीक से हो रही है। आगरा से उनके उम्मीदवार ने कहा है कि वोटों की गिनती सही तरीके से हो रही है, कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है। बेकार का आरोप लगाना अब अखिलेश यादव की आदत हो गई है और अपनी पार्टी की हार से बौखला गये हैं।

यह भी पढ़ें- OP राजभर का सपा प्रमुख पर पलटवार, बोले- तिलचट्टों के भरोसे सरकार बनाएंगे अखिलेश

यह भी पढ़ें- UP MLC Election Result: अखिलेश यादव ने ‘PDA’ में अब ‘A’ का नया मतलब बताया, आगरा में पार्टी के प्रत्याशी की जीत पर किया पोस्ट