UP MLC Election Result: अखिलेश यादव ने ‘PDA’ में अब ‘A’ का नया मतलब बताया, आगरा में पार्टी के प्रत्याशी की जीत पर किया पोस्ट
Akhilesh Yadav on Agra MLC Teacher Seat: अग्रहरि समाज अपने को ठगा व पीड़ित-उत्पीड़ित महसूस कर रहा है, और ‘जो पीड़ित, वो पीडीए!’ ही हमारा नारा है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव --- आगरा के डॉ. आकाश अग्रवाल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों में से एक आगरा की शिक्षक सीट पर पार्टी के प्रत्याशी की जीत पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी खुशी को एक्स पर पोस्ट के माध्यम से व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने पीडीए में ‘ए’ को एक नया नाम भी दिया है।
अखिलेश यादव ने लिखा कि ‘PDA’ में ‘A’ का मतलब अब तो ‘अग्रवाल-अग्रवंशी’ भी है। आगरा में डॉ. आकाश अग्रवाल जी के साथ भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों ने जिस प्रकार आंखों में आंसू लाने व कपड़े फाड़ने का दुर्व्यवहार किया है, उससे समस्त अग्रहरि समाज ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ होकर बेहद आहत है। आज अग्रहरि समाज अपने को ठगा व पीड़ित-उत्पीड़ित महसूस कर रहा है, और ‘जो पीड़ित, वो पीडीए!’ ही हमारा नारा है।
उन्होंने लिखा कि आज जब समस्त अग्रवाल समाज हमारे साथ आ गया है तो हमें लग रहा है कि हमारी ताक़त कई गुना बढ़ गई है। शैक्षिक व व्यावसायिक रूप से सशक्त इतने महत्वपूर्ण समाज के साथ आने से, हमारा जनाधार और मनोबल और भी बढ़ गया है। अब पीडीए की लड़ाई सच में 5% भाजपाई बनाम 95% पीडीए की हो गई है। डॉ. राम मनोहर लोहिया जी के आदर्श कल भी हमारे प्रकाश स्तंभ थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे।
आगरा के डॉ. आकाश अग्रवाल उत्तर प्रदेश के नेता और शिक्षक हैं। हाल ही में वे तब चर्चा में आए जब उन्होंने चुनावी गतिविधियों और राजनीतिक घटनाक्रमों में बड़ी भूमिका निभाई। डॉ. आकाश अग्रवाल को समाजवादी पार्टी ने शिक्षक सीट से प्रत्याशी बनाया और उन्होंने जीत दर्ज की। उन्होंने आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन सीट से विधान परिषद (MLC) चुनाव में जीत दर्ज की है और उन्हें जीत का प्रमाण पत्र भी मिल गया है।
मतदान प्रक्रिया के दौरान उन पर और उनके समर्थकों पर दबाव बनाने के आरोप लगे थे, जिसके चलते वे मीडिया के सामने भावुक भी हो गए थे। आगरा में जीत हासिल करने के बाद उनके साथ कथित रूप से मारपीट और अभद्रता की घटनाएं सामने आईं, जिस पर अखिलेश यादव सहित कई नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
‘PDA’ में ‘A’ का मतलब अब तो ‘अग्रवाल-अग्रवंशी’ भी है। डॉ. आकाश अग्रवाल जी के साथ भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों ने जिस प्रकार आँखों में आँसू लाने व कपड़े फाड़ने का दुर्व्यवहार किया है, उससे समस्त अग्रहरि समाज ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ होकर बेहद आहत है। आज अग्रहरि समाज अपने को ठगा व पीड़ित-उत्पीड़ित महसूस कर रहा है, और ‘जो पीड़ित, वो पीडीए!’ ही हमारा नारा है। आज जब समस्त अग्रवाल समाज हमारे साथ आ गया है तो हमें लग रहा है कि हमारी ताक़त कई गुना बढ़ गई है। शैक्षिक व व्यावसायिक रूप से सशक्त इतने महत्वपूर्ण समाज के साथ आने से, हमारा जनाधार और मनोबल और भी बढ़ गया है। अब पीडीए की लड़ाई सच में 5% भाजपाई बनाम 95% पीडीए की हो गई है। डॉ. राम मनोहर लोहिया जी के आदर्श कल भी हमारे प्रकाश स्तंभ थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे। #जो_पीड़ित_वो_पीडीए
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 28, 2026
