लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा सऊदिया एयरलाइंस का विमान, बोइंग 777 से 430 यात्रियों ने किया सफर
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पहली बार सऊदिया एयरलाइंस का बोइंग 777 जंबो विमान उतरा, जो एयरपोर्ट के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार सऊदिया एयरलाइंस का विमान उतरा।
HighLights
लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार बोइंग 777 जंबो विमान उतरा।
सऊदिया एयरलाइंस ने 430 यात्रियों के साथ उड़ान भरी।
यह एयरपोर्ट के परिचालन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार देर रात पहली बार बोइंग 777 जंबो विमान उतरा। सऊदी अरब की सऊदिया एयरलाइंस का बोइंग 777 विमान रात 12:50 बजे 430 यात्रियों के साथ लखनऊ पहुंचा।
लखनऊ एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 2744 मीटर और चौड़ाई 45 मीटर है। अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत बड़े जंबो बोइंग विमानों के लिए 3500 मीटर लंबे रनवे की जरूरत होती है। इस कारण अब तक बड़े बोइंग 777 श्रेणी के विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर नहीं उतरते थे।
पहली बार उतरा सऊदिया एयरलाइंस का विमान
पिछले दिनों सऊदी एयरलाइन की टीम ने लखनऊ एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था। मौजूदा रनवे को बोइंग 777 श्रेणी के विमानो की लैंडिंग के लिए रनवे उपयुक्त पाया गया।
इसे देखते हुए सऊदी एयरलाइन ने दो विमानों को एक करके बोइंग विमान का ऑपरेशन लखनऊ के लिए शुरू करने का निर्णय लिया।
बोइंग 777 विमान एसवी-892/893 उड़ान संख्या के तहत संचालित की जा रही है। विमान एसवी-892 के रात्रि 12:50 बजे लखनऊ पहुंचा और एसवी-893 के रात्रि 2:30 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर गया पहले दिन विमान से 430 यात्री आए और 300 लखनऊ से रवाना हुए।

सऊदिया एयरलाइंस के बोइंग 777 का संचालन एयरपोर्ट पर विमानों के परिचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ एयरपोर्ट रचेगा इतिहास: पहली बार उतरेगा सऊदिया का बोइंग 777 जंबो विमान, 430 यात्रियों की सवारी
