'अमित शाह और सुनील बंसल संभालें कमान, तभी मिलेगी बड़ी जीत', संजीव बालियान का बड़ा बयान
पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के लिए केंद्रीय गृह मंत्री ...और पढ़ें

HighLights
संजीव बालियान ने अमित शाह-सुनील बंसल को यूपी चुनाव कमान सौंपने को कहा।
वर्तमान सांगठनिक व्यवस्था के चुनावी कौशल पर बालियान ने अविश्वास जताया।
उन्होंने छोटे राज्यों के तेजी से विकास का भी समर्थन किया।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा के अंदर से उभरते कई बयान प्रदेश इकाई पर भी बड़ा प्रश्न खड़ा कर रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा है कि आगामी विधान सभा चुनाव में कांटे का मुकाबला होगा। पार्टी उसी स्थिति में बड़ी जीत दर्ज करेगी जब प्रदेश की चुनावी कमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल संभालेंगे।
मुजफ्फरनगर से 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे डा. संजीव बालियान पश्चिम उप्र में भाजपा के बड़े जाट चेहरों में शामिल हैं। 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान बालियान और संगीत सोम के बीच खुलकर जुबानी जंग चली। पार्टी को इसका नुकसान उठाना पड़ा, जहां भाजपा के साथ रालोद के आने के बावजूद बालियान चुनाव हार गए।
एक मीडिया हाउस से निजी बातचीत में बालियान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने रिश्तों में उतार चढ़ाव पर भी बोला लेकिन राजनीतिक गलियारों में उनके उस बयान को लेकर चर्चा हो रही है जिसमें उन्होंने कहा कि अमित शाह और सुनील बंसल को यूपी के चप्पे-चप्पे का पता है। अगर ये दोनों लोग यूपी का चुनावी प्रबंधन संभालेंगे तो पार्टी के लिए जीत आसान होगी।
साफ है कि उन्हें पार्टी की वर्तमान सांगठनिक व्यवस्था के चुनावी कौशल पर भरोसा नहीं है। उन्होंने एक बार फिर राज्य के बंटवारे का समर्थन करते हुए यह भी कहा कि छोटे प्रदेशों ने तेजी से विकास किया है।
यह भी पढ़ें- राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष का पद दो साल से रिक्त, हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
