लखनऊ में संजय गांधी पीजीआइ के निदेशक का कर्मचारियों ने किया घेराव
संजय गांधी पीजीआइ कर्मचारी महासंघ ने निदेशक का घेराव कर प्रस्तावित एजेंडे, दुर्व्यवहार और वीआईपी कल्चर का विरोध किया। निदेशक ...और पढ़ें
-1793638578123_m.webp)
HighLights
घेराव प्रस्तावित एजेंडे और निदेशक के दुर्व्यवहार के खिलाफ था।
वीआईपी कल्चर और लंबित कर्मचारी मुद्दों पर भी नाराजगी जताई।
निदेशक के आश्वासन के बाद कर्मचारी महासंघ का घेराव समाप्त हुआ।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। संजय गांधी पीजीआइ कर्मचारी महासंघ ने सोमवार सुबह 11 बजे निदेशक का घेराव किया गया। महासंघ के पदाधिकारियों ने निदेशक से दो टूक कहा कि काम हम संस्थान में करेंगे और अपनी बात कहने या धरना-प्रदर्शन के लिए बाहर जाना पड़े, यह सरासर हमारी आवाज दबाने की कोशिश है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नेताओं ने बताया कि निदेशक द्वारा 28 नवंबर को हुई गवर्निंग बॉडी की बैठक में एक एजेंडा लाया गया था, जिसमें प्रस्ताव था कि कर्मचारियों के लिए धरना स्थल निर्धारित किया जाए और धरना देने से पहले प्रशासन से परमिशन लेना अनिवार्य हो।
अध्यक्ष धर्मेश कुमार और महामंत्री सीमा शुक्ला सहित सैकड़ो कर्मचारी और अधिकारियों ने कहा कि यदि यह एजेंडा पास हो जाता तो यह कर्मचारियों के उत्पीड़न का एक नया रास्ता बन जाता। समय से हमारे जायज काम होते रहें तो हमें धरना देने की जरूरत ही क्या है। इस पर निदेशक ने कहा कि उन्हें रिलाइज हुआ कि यह एजेंडा गलत आ गया और इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई।
कर्मचारियों ने निदेशक द्वारा कर्मचारियों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार का मुद्दा भी उठाया। कहा कि कई बार निदेशक ने कर्मचारियों से अभद्रता की। इस पर निदेशक ने महासंघ से खेद व्यक्त किया।
महासंघ ने वीआईपी कल्चर को लेकर भी नाराजगी जताई। कहा कि वीआईपी कल्चर के कारण कर्मचारियों और अधिकारियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है, जिससे संस्थान की मर्यादा खत्म हो रही है। कर्मचारियों के मानकीकरण समेत संस्थान कार्मिकों के कई मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं।
निदेशक के आश्वासन के बाद घेराव समाप्त किया गया।घेराव में कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष धर्मेश कुमार, महामंत्री सीमा शुक्ला, उपाध्यक्ष नीलमणि तिवारी, मेडिटेक संगठन महामंत्री राकेश कुमार निगम, धीरज सिंह, नर्सिंग एसोसिएशन के महामंत्री विवेक सागर सहित सैकड़ों कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।