विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशियन पैरा गेम्स में पदक जीतकर जमाई धाक, यूपी की संजना आज PM मोदी से करेंगी मुलाकात

Published: Thu, 05 Nov 2026 06:50 AM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2026 06:53 AM (IST)

एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक विजेता पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी संजना कुमारी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। यह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. संजना कुमारी एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक विजेता हैं।

  2. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी संजना कुमारी।

  3. वह डॉ. शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय की एमबीए छात्रा हैं।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। मैं बहुत उत्साहित हूं, मन में उल्लास है। एक तरफ समझ नहीं आ रहा कि प्रधानमंत्री से मिलना है, वहां क्या होगा...। यह मेरे लिए बेहद खास पल है। डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की छात्रा और पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी संजना कुमारी प्रधानमंत्री से मुलाकात के पहले खुशी का इजहार किया । एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली संजना गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगी। इसके लिए वह बुधवार को दिल्ली पहुंच गई हैं।

प्रधानमंत्री ने एशियन पैरा गेम्स में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को मुलाकात के लिए दिल्ली आमंत्रित किया है। जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक आयोजित पांचवें एशियन पैरा गेम्स में संजना ने बैडमिंटन की महिला एकल एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही उनका पदक पक्का हो गया था। झारखंड के लोहरदगा की रहने वाली संजना पुनर्वास विश्वविद्यालय में एमबीए की छात्रा हैं।

तीन स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं संजना

संजना की यह पहली बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि नहीं है। इससे पहले वर्ष 2021 में बहरीन में आयोजित एशियन यूथ पैरा गेम्स में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। तब महिला एकल, महिला युगल और मिश्रित युगल स्पर्धाओं में तीन स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया था। लगातार बेहतर प्रदर्शन से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण

विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य संजय सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल में भी आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करा रहा है। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अभ्यास और संसाधनों की हर जरूरी सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। संजना की सफलता पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। इससे दूसरे विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- यूपी की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देंगे दुनिया के दिग्गज, योगी सरकार ने किया ग्लोबल एडवाइजरी काउंसिल का गठन

संजना की उपलब्धि पर अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. वीके सिंह, कुलसचिव रोहित सिंह और क्रीड़ा एवं योग प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. पी. राजीवनयन ने भी बधाई दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।