वोटर लिस्ट की खामियों को मुद्दा बनाएगी सपा, मतदाता सूची की गड़बड़ी उजागर करने का बनाया प्लान
समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची में खामियों को उजागर करने का अभियान शुरू कर ...और पढ़ें

HighLights
सपा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी।
मतदाता सूची में खामियों को उजागर करने का अभियान।
डुप्लीकेट और नए मतदाताओं के नाम पर फोकस।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा नेता मतदाता सूची में खामियों को सार्वजनिक करने का अभियान चलाएंगे। अभियान के तहत पहले डुप्लीकेट मतदाता और फिर नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने को लेकर खामियों की तलाश की जा रही है।
सपा ने सरकार को घेरने के लिए रोजाना मतदाता सूची में की एक खामी को उजागर करने का निर्णय लिया है। इस बाबत प्रदेश सचिव केके श्रीवास्तव का कहना है कि विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआइआर) की प्रक्रिया हाल ही में पूरी हुई है,इसमें अनुपस्थित व दूसरी जगह शिफ्ट हुए और मृत मतदाताओं को हटाया गया है।
एसआइआर के दौरान जिन मतदाताओं के शहर और गांव दोनों जगह की मतदाता सूची में नाम थे उन्होंने किसी एक स्थान से अपना वोट कटवा लिया है। सपा ने आशंका व्यक्त की है कि भाजपा फिर से इन मतदाताओं के नाम शहर में जुड़वा सकती है।
