विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब बड़े पापा की भूमिका में सक्रिय हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव, बैकुंठ धाम पर प्रतीक यादव की पुत्रियों को संभाला

By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Thu, 14 May 2026 05:47 PM (IST)

Akhilesh Yadav: धाम पर मौजूद अखिलेश यादव ने प्रतीक की पुत्रियों को संबल प्रदान किया।

HighLights

  1. अखिलेश यादव ने प्रतीक की पुत्रियों को प्रदान किया संबल

  2. उससे चॉकलेट का रैपर नहीं खुला तो उसको खोला

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ा रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कंधों पर अब एक और बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। इस जिम्मेदारी को उन्होंने संभाल भी लिया है।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव के बुधवार को निधन के बाद गुरुवार को लखनऊ के बैकुंठ धाम पर उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान धाम पर मौजूद अखिलेश यादव ने प्रतीक की पुत्रियों को संबल प्रदान किया।

प्रतीक व अपर्णा यादव की दो बेटियां प्रथमा यादव व पद्मजा यादव बैकुंठ धाम पर मौजूद थीं। छोटी बेटी पद्मजा यादव अधिकांश समय तक अखिलेश यादव के साथ ही रही। अखिलेश यादव भी प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के समय भतीजी पद्मजा को संभालते दिखे। उन्होंने पद्मजा को चॉकलेट भी दी और जब उससे चॉकलेट का रैपर नहीं खुला तो उसको खोला। उस समय का एक भावुक वीडियो भी सामने आया है।

बेटियों को संभालते नजर आए ताऊ अखिलेश

अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने प्रतीक यादव को मुखाग्नि दी। प्रतीक के अंतिम संस्कार के समय अखिलेश यादव समेत परिवार के सभी सदस्य भावुक हो उठे। इसी दौरान अखिलेश यादव ही प्रतीक यादव की मासूम बेटियों को संभलाते भी नजर आए। प्रतीक यादव की दो बेटियां हैं, जिनमें छोटी बेटी काफी देर तक अपने ताऊ अखिलेश के साथ बैठी रही। इस मुश्किल घड़ी में अखिलेश लगातार दोनों बच्चियों को संभालते नजर आए।

यह भी पढ़ें- वाहन पर सफेद कुर्ते में मुस्कुराती हुई प्रतीक की फोटो ने अंतिम यात्रा पर सबको रुलाया, बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार

अखिलेश ने प्रतीक की छोटी बेटी पद्मजा को चॉकलेट दी और जब बच्ची से चॉकलेट नहीं खुल पाई तो अखिलेश ने अपने हाथों से उसे खोलकर दिया। दोनों बच्चियों को देखकर वह भावुक भी नजर आए, लेकिन ताऊ होने का फर्ज निभाते उन्होंने पूरे समय उन्हें संभाला। जिस समय घर पर प्रतीक यादव की तबीयत खराब हुई थी, उस वक्त दोनों बेटियां भी घर पर ही मौजूद थीं। उनकी पत्नी अपर्णा उस समय लखनऊ में नहीं थीं।

यह भी पढ़ें- कार्डियक अरेस्ट से हुई प्रतीक यादव की मौत, KGMU की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

दुख इस घड़ी में बड़े पापा के साथ

जिंदगी कितना भी दर्द दे, मुस्कुराना पड़ता है, जीना पड़ता है। इन मासूमों पर कभी कोई आंच न आए। सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव, प्रतीक की छोटी बेटी को संभालते द‍िखे। खुद सीने में दर्द ल‍िए वह मासूम को चॉकलेट देकर उसके चेहर पर मुस्‍कान लाते द‍िखे। अखि‍लेश का यह वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर भी वायरल हो रहा है।