विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सपा मुखिया अखिलेश यादव की अधिकारियों को चेतावनी, BJP के कार्यकर्ता की तरह न करें काम

Published: Wed, 21 Oct 2026 05:31 PM (IST)

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुर्सी को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी सुरक्षित नहीं है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा सरकार पर लगातार धांधली और वोट लिस्ट के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को भी सख्त लहजे में चेतावनी दी है।

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यालय में मीडिया के सामने बीजेपी सरकार पर धांधली और वोटर लिस्ट के दुरुपयोग का आरोप लगाया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी है।

अखिलेश ने कहा कि अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे अधिकारी बनकर रहें… अगर वे राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करेंगे तो उन्हें जेल जाने की तैयारी रखनी चाहिए। इसके साथ ही अधिकारियों को राजनीतिक कार्यकर्ता बनने पर जेल की चेतावनी दी और शिक्षामित्रों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया। अखिलेश यादव बोले कि अधिकारी अगर पार्टी वर्कर बनेंगे तो जेल जाने की तैयारी रखें।

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुर्सी को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी सुरक्षित नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जनता इस बार मुख्यमंत्री जी की कुर्सी छीनने जा रही है… कुर्सी बचाने के लिए मुख्यमंत्री कुछ भी कह सकते हैं।

सपा प्रमुख ने आजम खां का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने आजम खां साहब के साथ बड़े पैमाने पर अन्याय किया है। उन्हें न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी लगातार काम करती रहेगी। अखिलेश यादव ने आरक्षण, हक और सम्मान का जिक्र करते हुए कहा कि ये केवल समाजवादी पार्टी दे सकती है।

वोटर लिस्ट को लेकर बीजेपी पर आरोप

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर चुनाव में बेईमानी और धांधली करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी बिना बेईमानी और धांधली के चुनाव नहीं जीत सकती। अखिलेश यादव ने वोटर लिस्ट को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी के सभी नेताओं के पास वोटर लिस्ट है। उन्होंने सवाल किया कि सरकार के मंत्रियों के पास वोटर लिस्ट कहां से आ गई। अखिलेश के मुताबिक, हर जगह मंत्रियों के वॉयस मैसेज जा रहे हैं।

शिक्षामित्रों को सरकारी नौकरी देने का वादा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर श्रद्धा और आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपाई श्रद्धा और आस्था से भी खिलवाड़ कर देते हैं। अखिलेश यादव ने शिक्षामित्रों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शिक्षामित्रों से जुड़ी आधी-अधूरी योजना भी बीजेपी ने ही शुरू की थी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षामित्रों को पूरा शिक्षक बनाकर सरकारी नौकरी देने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश का बड़ा एलान, अगले माह सपा जारी करेगी अपना घोषणा पत्र

यह भी पढ़ें- संविधान दिवस 26 नवंबर को आएगा समाजवादी पार्टी का ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’, चुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टी