सपा मुखिया अखिलेश यादव का बड़ा बयान, भाजपा की राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा परिसीमन
Akhilesh Yadav on BJP: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 403 सीट पर जीत का खाका सामने रखा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि परिसीमन तो भाजपा की सबसे बड़ी भूल होगी।
HighLights
बोले-403 सीटों पर तैयार करेंगे 806 जीतने वाले प्रभारी, फिर तय होंगे प्रत्याशी
403 विधानसभा सीटों पर सपा और कांग्रेस की होगी अलग-अलग तैयारी
दोनों दल हर सीट पर अपनी ओर से मजबूत और जीतने योग्य उम्मीदवार तैयार रखें
अखिलेश यादव का योगी सरकार को वोटर लिस्ट के आकड़ों पर भी घेरा
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा 2027 को लेकर अपनी तैयारी को गति दे दी है। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि ‘परिसीमन’ भाजपा की राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार द्वारा संसद के आगामी विशेष सत्र में परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक दोबारा लाए जाने की तैयारियों पर हमला बोला। शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में सपा प्रमुख ने कहा कि परिसीमन भाजपा की राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा।
उन्होंने उन अटकलों को खारिज किय कि सपा सदन से अनुपस्थित रहकर परोक्ष रूप से सरकार की मदद करेगी। बिना स्पष्ट एजेंडा बताए संसद का विशेष सत्र बुलाने को लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया। कहा कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण की समर्थक है, लेकिन सरकार महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन के जरिए अपने राजनीतिक फायदे के लिए सीटों का गणित बदलना चाहती है।
अगर उन्होंने बुलडोज़र का इस्तेमाल किया होता, तो पक्का सफल हो जाते! उनकी सबसे पसंदीदा चीज क्या है। बुलडोज़र... अभी एक सपा कार्यकर्ता ने मुझे कुछ दस्तावेज़ दिखाए। गोरखपुर में उनका घर बुलडोजर से गिरा दिया गया था। ये लोग विनाशकारी हैं, इन्हें तबाही में ही मज़ा आता है। सत्ता में रहकर इन्हें जनता की सेवा करनी चाहिए थी, लेकिन इसके बजाय, वे इस सत्ता का इस्तेमाल लोगों में डर पैदा करने के लिए कर रहे हैं।
सपा प्रमुख ने कहा कि क्या कोई सोच भी सकता है कि किसी की जान बुलडोज़र की वजह से चली जाए? वे राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज कर रहे हैं, और मुख्यमंत्री खुद इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। जब उन्हें लगा कि उनके अपने लोग दूसरों को ठीक से फंसा नहीं पा रहे हैं, तो उन्होंने तबादलों और पोस्टिंग के जरिए नए अफसरों को ले आए।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग 'PDA' आंदोलन से इतने घबरा गए। इतने डरे हुए थे कि उन्होंने हमारे अनगिनत कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज करवा दिए। जिनमें अक्सर 'अज्ञात लोगों' को आरोपी बनाया गया है। कई अधिकारी तो ये मुकदमे दर्ज ही नहीं करना चाहते, लेकिन मुख्यमंत्री उन पर ऐसा करने का दबाव डालते हैं।
मेरी उन्हें सलाह है कि हमें उकसाइए मत। हमें ज़्यादा मजबूर मत कीजिए, क्योंकि अभी हमारा पूरा ध्यान अपनी वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने पर है। बीजेपी जानती है कि वे चुनाव हार रहे हैं। उन्हें पता है कि जनता अब उनके साथ नहीं है। अब उनके पास सिर्फ एक ही रास्ता बचा है और इसके लिए उनके पास पैसे की तो कोई कमी है ही नहीं।
अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर मीडिया के सामने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए 403 सीटों पर 806 जीतने वाले प्रभारियों को तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की गड़बड़ी के चलते अपने लोगों को टिकट देना मजबूरी है।
अखिलेश यादव के 806 वाले फॉर्मूले का मतलब 403 विधानसभा सीटों पर सपा और कांग्रेस की अलग-अलग तैयारी से है। उनका तर्क है कि दोनों दल हर सीट पर अपनी ओर से मजबूत और जीतने योग्य उम्मीदवार तैयार रखें। इसके बाद गठबंधन में आपसी सहमति से प्रत्याशी तय करे जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ और चुनाव आयोग में सच कौन बोल रहा है। सीएम ने कहा कि 1.27 करोड़ वोट कम हुए तो चुनाव आयोग कह रहा है कि 2.5 करोड़ वोट कम हुए। फॉर्म 6 तो 22 गुना तक अधिक भरे गए हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि 17 नवंबर तक भाजपा ने 2.22 लाख वोट बढ़ाए हैं, अब हम चुनाव आयोग से मिलेंगे वरना आंदोलन करेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा तो पीडीए के आंदोलन से घबरा गई है। गोरखपुर में सपा नेताओं पर केस हुआ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।