Move to Jagran APP

सपा सरंक्षक मुलायम सिंह की तबीयत खराब, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव से जाना हाल

Samajwadi Party Patron Mulayam Singh Yadav मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को फोन कर 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। उनको बेचैनी होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 01 Jul 2021 11:08 AM (IST)Updated: Thu, 01 Jul 2021 11:09 AM (IST)
सपा सरंक्षक मुलायम सिंह की तबीयत खराब, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव से जाना हाल
समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत गुरुवार को अचानक ही बिगड़ गई

लखनऊ, जेएनएन। कोरोना वैक्सीन की 23 दिन पहले एक डोज लेने वाले समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत गुरुवार को अचानक ही बिगड़ गई है। इस दौरान उनको बेचैनी होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी जांच चल रही है। यहीं पर उन्होंने 23 दिन पहले ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को फोन कर 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा देश के रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की आज अचानक ही तबीयत खराब होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनका हाल जाना। अखिलेश यादव के 48वें जन्मदिन पर बधाई देने के लिए फोन करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव की तबियत के बारे में भी जानकारी ली।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगडऩे पर उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। गुरुवार को मुलायम सिंह यादव को बेचैनी की शिकायत हुई थी। उनकी शारीरिक और सामान्य जांच की जा रही हैं। उनकी कई जांच हुई। सपा संरक्षक लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव ने सात जून यानी 23 दिन पहले कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी। मुलायम सिंह को अक्सर पेट में दर्द की शिकायत रहती है। हाल के दिनों में कई बार वो अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। इसी साल मई में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। पेट में दर्द की शिकायत के बाद उनको मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बीते दिसंबर महीने में भी मुलायम सिंह को पेट में शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे भी पहले अगस्त में भी उन्हेंं भर्ती कराया गया था। नवंबर 2019 में मुलायम सिंह यादव को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जून 2019 में भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उनको गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उनको यूरिनरी रिटेंशन की शिकायत बताई गई थी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.