सपा सांसद एसपी सिंह ने दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा को बताया ढोंग, भाजपा और हिंदू संगठनों ने की आलोचना
Samajwadi Party MP SP Singh Patel: लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में एसपी सिंह पटेल ने कहा कि हर गांव ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद एसपी सिंह पटेल
HighLights
एसपी सिंह पटेल का दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा को लेकर विवादित बयान
प्रतापगढ़ से सांसद एसपी सिंह की पत्नी कांति लखनऊ स्नातक क्षेत्र से निर्वाचित विधान परिषद सदस्य
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एक वर्ग को खुश करने के लिए देवी-देवताओं और किसी भी धार्मिक आयोजन पर टिप्पणी करने से पहले विचार नहीं कर रहे हैं। ताजा प्रकरण प्रतापगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद एसपी सिंह पटेल का है। लखनऊ में एसपी सिंह ने दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा को लेकर विवादित बयान दिया है। उनके बयान का विरोध भी हो रहा है।
सपा सांसद एसपी सिंह पटेल ने दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा को ढोंग करार दिया है। उनका कहना है कि दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा बंद होनी चाहिए। एसपी सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर लोग दुर्गा माता की प्रतिमा खरीदकर घर लाते हैं। उसकी पूजा करते हैं और एक सप्ताह बाद उसे गंदे नाले में फेंक आते हैं। ऐसा करने से देवी मां आशीर्वाद देंगी या श्राप देंगी। ये परंपरा बंद होनी चाहिए।
लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में एसपी सिंह पटेल ने कहा कि हर गांव में मंदिर होता है। वहां जाकर भगवान के सामने हाथ जोड़ने से भी उतना ही आशीर्वाद मिलता है। उसके लिए 50 किलोमीटर पैदल चलने की जरूरत नहीं होती है। इतनी दूर पैदल चलकर कांवड़ लाने से ज्यादा आशीर्वाद नहीं मिलता है। कांवड़ यात्रा बंद होना चाहिए।
कांवड़ यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए 50-50 किलोमीटर पैदल चलकर कांवड़ लाने या यात्रा करने की जरूरत नहीं है, इससे केवल पैरों में छाले पड़ते हैं। सुझाव दिया कि पूजा या जल चढ़ाना है तो गांव के मंदिर में जाकर कर सकते हैं, आशीर्वाद वहीं से मिल जाएगा। प्रतापगढ़ से सांसद एसपी सिंह की पत्नी कांति लखनऊ स्नातक क्षेत्र से निर्वाचित विधान परिषद सदस्य
एसपी सिंह ने कहा कि उनकी बातों से कुछ लोगों को बुरा लग सकता है लेकिन वे अपनी बात बिना किसी लाग लपेट कर सामने रख रहे हैं। सोशल मीडिया पर सपा सांसद के इस बयान पर चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा और हिंदू संगठनों ने उनकी आलोचना की है।
महाराष्ट्र में भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि प्रतापगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले समाजवादी पार्टी के सांसद एसपी सिंह पटेल, सनातन हिंदू धर्म की पवित्र कांवड़ यात्रा और देवी दुर्गा की दुर्गा पूजा का खुलेआम विरोध कर रहे हैं। वे अनुष्ठानों को ढोंग बताते हैं।
भाजपा नेता राम कदम ने इस पर ऐतराज जताते हुए इसे सपा और अखिलेश यादव का दोहरा मापदंड बताया। उन्होंने सांसद के बयान को सनातन धर्म की आस्थाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया है। तीन महीने में चुनाव होने वाले हैं। हिंदुओं की आस्था व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अयोध्या जाकर राम मंदिर जाने का नाटक करेंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।