विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priya Saroj : धान की रोपाई करने खेत में उतरीं मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज, क्रिकेटर रिंकू सिंह से होना है विवाह

Published: Mon, 21 Jul 2025 11:55 AM (IST)

Video Of Samajwadi Party MP Priya Saroj Viral प्रिया सरोज परिवार के साथ वाराणसी के पिंडरा तहसील क्षेत्र के करखियांव ...और पढ़ें

मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज
मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
  2. किसानों को पीडीए की उपलब्धियां भी बताईं

डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊ : सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज का सावन के दूसरे सोमवार पर वीडियो वायरल है। क्रिकेटर रिंकू सिंह से जून में सगाई के बाद सुर्खियों में रहने वाली प्रिया सरोज ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो धान के खेत में उतर कर रोपाई करती दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने किसानों को पीडीए की उपलब्धियां भी बताई हैं।

समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वह कुछ महिलाओं और बच्चियों के साथ पानी से भरे खेतों में धान की रोपाई कर रही हैं।

प्रिया सरोज परिवार के साथ वाराणसी के पिंडरा तहसील क्षेत्र के करखियांव में रहती हैं। रविवार को मौसम अच्छा था, जिसे देख वह अपने गांव में घूमने निकलीं। अपने खेत पहुंचीं और वहां गांव की महिलाओं और अपने सहेलियों संग धान की रोपाई की। इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट और फेसबुक पेज पर शेयर किया है।

जौनपुर के मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेकर का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपने लोकसभा क्षेत्र के अपने गांव करखियांव में प्रिया सरोज ने धान की रोपाई करने के साथ ही महिला किसानों को इस दौरान समाजवादी पार्टी और पीडीए की उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी।

सपा सांसद प्रिया सरोज रविवार को अपने गांव करखियांव में थीं। इस दौरान वह अपने खेत पर गईं और धान की रोपाई की। इसका वीडियो उन्होंने खुद अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया। वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया। फेसबुक पर जुड़े समर्थकों ने प्रिया की खूब प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें- सगाई के बाद पहली बार ससुराल पहुंचे Rinku Singh का जोरदार स्‍वागत, प्रिया सरोज को देखकर शर्माए!

प्रिया सरोज पानी से भरे खेतों में जा पहुंची, जहां उन्होंने धान की रोपाई की, प्रिया सरोज धान की रोपाई कर रही महिला किसानों के साथ मिलकर रोपाई करती हुई नजर आईं। इन तस्वीरों में प्रिया सरोज ग्रामीणों से जुड़ने की कोशिश करती हुईं दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस सादगी की सराहना भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Rinku Singh Engagement : रिंकू सिंह के साथ Ring Ceremony में बेहद भावुक हो गईं सपा सांसद प्रिया सरोज, खुशी से छलक पड़े आंसू

एक लाख से अधिक लोगों ने कुछ घंटे में किया लाइक

प्रिया सरोज के सोशल मीडिया पर जारी वीडियो को इंस्टाग्राम पर कुछ घंटे में ही एक लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया। रविवार को दिल्ली जाने से पहले घर पर जनता दरबार के बाद प्रिया सरोज अपना निर्माणाधीन मकान देखने गई थीं। मकान के पीछे ही उनका पांच बीघा खेत है। उसमें धान की रोपाई चल रही थी। यह देखकर सांसद खेत में उतर गईं। उन्होंने लगभग आधे घंटे तक धान की रोपाई की। प्रिया सरोज के पिता केराकत विधायक तूफानी सरोज आज भी खाली समय में खेती करते हैं। सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि किसान की बेटी हूं। अपने गांव-जमीन से कट कर भला कैसे रहा जा सकता है।

शादी की डेट्स आगे खिसक गईं

क्रिकेट मैच के शेड्यूल की वजह से प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की शादी की डेट्स आगे खिसक गईं हैं। पहले इनका विवाह 18 नवंबर में वाराणसी में होना था, लेकिन अब विवाह की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। अब शादी कब होगी इसकी डेट सामने नहीं आई है, लेकिन होने वाली दुल्हन पर सबकी नजरें बनी हुई हैं, जो सोशल मीडिया पर अक्सर ही तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इनकी सगाई जून में लखनऊ में हुई थी जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव व डिंपल यादव समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं थी।