समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद सक्रिय, 11 क्षेत्रों के पीडीए प्रभारी घोषित
Samajwadi Party: सपा की तरफ से जारी की गई सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर बुंदेलखंड तक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में नए प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव
HighLights
पश्चिमी से बुंदेलखंड तक विधानसभा सीटों पर सौंपी गई जिम्मेदारी
बड़ौत से कालपी तक 11 सीटों पर प्रभारी नियुक्त, 2027 तैयारी तेज
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी ने पहली 11 विधानसभा क्षेत्रों में एसएसआर पीडीए घोषित किया है। सपा की तरफ से जारी की गई सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर बुंदेलखंड तक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में नए प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
सपा की ओर से जारी सूची के अनुसार बागपत की बड़ौत विधानसभा सीट से सुखेंद्र तोमर को प्रभारी बनाया गया है। गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से अनिल कसाना और गाजियाबाद विधानसभा सीट से अभिषेक गर्ग को जिम्मेदारी दी गई है।
गौतमबुद्धनगर की नोएडा विधानसभा सीट से मुकेश शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में हाथरस विधानसभा सीट से रामनारायाण काके और सादाबाद विधानसभा सीट से देवेंद्र अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मथुरा की छाता विधानसभा सीट से लेकमणि जादौन और मांट विधानसभा सीट से संजय लाठर को पीडीए विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।
आगरा की बाह विधानसभा सीट से कृष्ण वर्मा निषाद, शाहजहांपुर की तिलहर विधानसभा सीट से रौशनलाल वर्मा और जालौन की कालपी विधानसभा सीट से श्रीराम पाल को प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी ने इन नियुक्तियों के जरिए विधानसभा स्तर पर संगठन को सक्रिय करने की पहल की है। इसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पीडीए के संगठनात्मक विस्तार की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। पाटी के सूत्र बताते है कि विधानसभा के आने वाले दिनों में उम्मीदावार भी यही घोषित किए जा सकते है।
पीडीए के संगठनात्मक विस्तार की तैयारी
बागपत की बड़ौत विधानसभा सीट (51) की जिम्मेदारी सुखेंद्र तोमर को सौंपी गई।
गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट (53) से अनिल कसाना को प्रभारी नियुक्त किया गया।
गाजियाबाद विधानसभा सीट (56) से अभिषेक गर्ग को जिम्मेदारी सौंपी गई।
गौतमबुद्धनगर की नोएडा विधानसभा सीट (61) से मुकेश शर्मा बने प्रभारी।
हाथरस विधानसभा सीट (78) से रामनारायण काके को प्रभारी बनाया गया।
हाथरस की सादाबाद विधानसभा सीट (79) से देवेंद्र अग्रवाल को जिम्मेदारी मिली।
मथुरा की छाता विधानसभा सीट (81) से लोकमणि जादौन बने PDA विधानसभा प्रभारी।
मथुरा की मांट विधानसभा सीट (82) से संजय लाठर को प्रभारी नियुक्त किया गया।
आगरा की बाह विधानसभा सीट (94) से कृष्ण वर्मा निषाद को जिम्मेदारी सौंपी गई।
शाहजहांपुर की तिलहर विधानसभा सीट (133) से रौशनलाल वर्मा बने प्रभारी।
जालौन की कालपी विधानसभा सीट (220) से श्रीराम पाल को PDA विधानसभा प्रभारी बनाया गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।