विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सपा मुखिया अखिलेश यादव की बड़ी घोषणा, कांग्रेस के साथ ही रहेगा विधानसभा चुनाव में गठबंधन

Published: Wed, 30 Sep 2026 03:48 PM (GMT+05:30)

Samajwadi Party Alliance: समाजवादी पार्टी के कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में गठबंधन ...और पढ़ें

HighLights

  1. सपा मुखिया बोले- हम जल्दी ही कर लेंगे चुनाव की सारी तैयारी

  2. धनराज नथवानी को लेकर अखिलेश यादव काफी आशांवित

डिजिटल डेस्क, लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को अपनी पार्टी के राज्यसभा के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल कराने के बाद उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा की।

सपा मुखिया ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में गठबंधन के सवाल पर कहा कि जो गठबंधन पहले था, वही आगे भी रहेगा, यानी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी के कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर अपनी पार्टी की ओर से तस्वीर साफ कर दी। उन्होंने कहा कि यूपी चुनावों से पहले गठबंधन की तैयारी चल रही है। इसकी घोषणा के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि आप थोड़ा इंतजार करें। किसके साथ गठबंधन पर उन्होंने कहा कि जिनके साथ गठबंधन था, वैसा ही रहेगा, जैसा पहले था।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी घोषणापत्र, किसानों के कल्याण, राज्यसभा चुनाव, बाढ़ प्रबंधन और गठबंधन की रणनीति पर अपनी राय जाहिर की। उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों और व्यवस्थाओं की खुलकर आलोचना की। अखिलेश यादव ने किसानों के लिए मुफ्त सिंचाई और गन्ना भुगतान में तेजी लाने का बड़ा ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के संपर्क में होने, बृजभूषण शरण सिंह के बयान और रायबरेली दौरे पर रिएक्शन दिया।

जल्द घोषित करेंगे तीसरा प्रत्याशी

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में कहा कि सपा ने उद्योग जगत से जुड़ने और नई पीढ़ी को मौका देने के लिए धनराज परिमल नथवानी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है। हमें नई पीढ़ी व नई सोच के व्यक्ति को भेजने का मौका मिला है। कई दलों का बड़े कारपोरेट जगत से नाता है। सपा उद्योगों को बढ़ावा देगी।

तीसरे उम्मीदवार की घोषणा के सवाल पर कहा कि जल्द गणित बिठाकर नाम घोषित किय जाएगा। दावा करते हुए कहा कि हमारे संपर्क में भाजपा के बहुत लोग है, पर उन्हें एडजस्ट कैसे करेंगे? हम कोई वादा करके मुकरना नहीं चाहते। उन्होंने पिछले राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग करने वाले विधायकों को भी इस बार दाग धोने का अवसर होने की बात कही। एक सवाल के जवाब में स्पष्ट किया कि पुराना गठबंधन आगे भी जारी रहेगा और सीट बंटवारे का मुख्य आधार केवल जीत होगी।

बृजभूषण शरण सिंह से हमारे बहुत अच्छे संबंध 

पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह के बयान पर कहा कि हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं उनसे, यूपी के विकास के लिए हम सब एक हैं। वहीं, पूर्व आईएएस अफसर दिव्या मित्तल पर कहा कि अब उन्हें तय करना होगा वो हरा और लाल गमछा डालेंगी या कोई और।

नई पीढ़ी और नई सोच को उद्यम का मौका

धनराज नथवानी को राज्यसभा सदस्य के रूप में नामांकन कराने का लेकर उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है। पार्टी की ओर से नई पीढ़ी और नई सोच को उद्यम का मौका मिला है। मुझे खुशी है इस बात की कि एक नई पीढ़ी के व्यक्ति को भेजने का समाजवादी पार्टी को मौका मिला। कॉरपोरेट वर्ल्ड में जहां पर कई दलों का दबदबा है, इसलिए समाजवादी पार्टी ने उद्योग जगत से जुड़ने के लिए भी अपनी पार्टी से एक राज्यसभा सदस्य बनाने का फैसला लिया है। राज्यसभा के तीसरे सदस्य के नाम और नामांकन पर अखिलेश यादव ने कहा कि काम चल रहा है, जैसी संख्या पूरी होगी, ‍उसका नाम भी घोषित कर देंगे।

यह भी पढ़ें- राज्यसभा के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धनराज नथवानी ने जताया अखिलेश का आभार, बोले-धन्यवाद

यह भी पढ़ें- परिमल नथवानी को भाजपा ने भेजा राज्यसभा, उनके बेटे धनराज को उच्च सदन भेज रही समाजवादी पार्टी