विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी का आज 30वां स्थापना दिवस, संस्थापक मुलायम सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 04 Oct 2022 10:57 AM (IST)

30th FoundationDay Of Samajwadi Party समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडिल से मंगलवार को नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के शीघ्र स्वस्थ ...और पढ़ें

30th Foundation Day of Samajwadi Party Mulayam Singh Yadav
30th Foundation Day of Samajwadi Party Mulayam Singh Yadav

लखनऊ, जेएनएन। 30th Foundation Day of Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश की सत्ता पर कई बार काबिज रही प्रमुख विपक्षी पार्टी का आज स्थापना दिवस है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक तथा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के गंभीर रूप से बीमार होने के बीच में पार्टी अपना 30वां स्थापना दिवस मना रही है।

मुलायम सिंह यादव ने चार अक्टूबर 1992 को समाजवादी पार्टी का गठन किया था। पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव बीते दो दिन से बेहद गंभीर हालत में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Gurugram) में भर्ती हैं। पार्टी के स्थापना दिवस पर भी जगह-जगह पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने को लेकर प्रार्थना जारी है। मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब होने के कारण पार्टी के स्थापना दिवस पर कोई खास कार्यक्रम नहीं आयोजित किया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी ने किया ट्वीट

समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडिल से मंगलवार को नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के शीघ्र स्वस्थ होने को लेकर ट्वीट किया गया। समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव के लिए ट्वीट किया। माता रानी से प्रार्थना है नेताजी जल्द हो स्वस्थ। मुलायम सिंह के स्वास्थ्य के लिए हो रही प्रार्थनाएं। सत्ता दल, विपक्षी दल के लोग कर रहे प्रार्थना। पार्टी के बड़े लोग अभी भी मेदांता पहुंच रहे हैं। मुलायम सिंह की सेहत पर डाक्टर रख रहे निगरानी।

स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रविवार से ही मुलायम सिंह यादव की तबीयत काफी खराब हो गई। मुलायम सिंह यादव को फिलहाल सीसीयू में रखा गया है। उनके फेफड़े तथा किडनी में समस्या के साथ ही बीपी भी अनियंत्रित है। फेफड़े में समस्या के चलते सांस लेने में तकलीफ है। ऐसे में उन्हें वेंटिलेटर का सपोर्ट दिया जा रहा है। किडनी में दिक्कत के चलते कल डायलिसिस भी की गई है। दवा की मदद से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का भी प्रयास किया जा रहा है। हाई एंटीबायोटिक डोज दी जा रही है।