Move to Jagran APP

साध्वी प्राची बरेली में गिरफ्तार

बरेली में छात्राओं से लगातार छेड़छाड़ के मामलों को लेकर आज महापंचायत का ऐलान करने वाली विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची को आज गिरफ्तार कर लिया गया। उनके साथ अन्य संतों तथा विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2015 01:29 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2015 01:32 PM (IST)

लखनऊ। बरेली में छात्राओं से लगातार छेड़छाड़ के मामलों को लेकर आज महापंचायत का ऐलान करने वाली विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची को आज गिरफ्तार कर लिया गया। उनके साथ अन्य संतों तथा विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

loksabha election banner

बरेली के शेरगढ़ में आज साध्वी प्राची ने छात्राओं से छेड़छाड़ के खिलाफ एक महापंचायत का ऐलान किया था। वह शेरगढ़ में आज महापंचायत करने जा रहीं थी जबकि जिला प्रशासन ने उनको इसके लिए अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके साथ कई अन्य साधू-संत को भी हिरासत में लिया गया है। साध्वी प्राची की गिरफ्तारी के लिए शहर में कई जगह पर जाल बिछाया गया था। ख़ुफिया एजेंसियों के साथ ही एस पी देहात दो कंपनी पीएसी लेकर मैदान में डटे थे। इनकी गिरफ्तारी के बाद कई थाना की फोर्स को पुलिस लाइन में लगाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.