यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अंबेडकरनगर में जुमे की नमाज के बाद बवाल, पुलिस पर किया पथराव; आइएमआइ का जिलाध्यक्ष हिरासत में
अंबेडकरनगर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया। लोगों ने पुलिस पर पथराव के साथ नारेबाजी ...और पढ़ें

अंबेडकरनगर, जागरण संवाददाता। भाजपा नेता नुपुर शर्मा के विवादित बयान पर आक्रोश की आंच टांडा तहसील में भड़की। जुमा की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के कुछ युवाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने रोकना चाहा तो युवाओं ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। घटना अलीगंज थाना के तलवापार मस्जिद के पास हुई। पुलिस टीम पर पथराव करने के बाद उपद्रवी भाग निकले। हालांकि घटान में कोई हताहत नहीं हुआ।
डीएम और एसपी बड़ी संख्या में पुलिस बल के इलाके में कांबिग कर रहे है। दर्जनभर लोगों को हिरासत में लिया गया है। टांडा कस्बे के तलवारपार मस्जिद में जुमे की नमाज में करीब 500 लोग नमाज अदा करने आए थे। नजाम के बाद अधिकांश लोग वापस लौट गए। करीब 60 लोगों ने भाजपा से निष्कासित नेता नुपूर शर्मा के बयान से नाराज विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने मना किया तो पुलिस कर्मियों पर पथराव किया गया। हालांकि हमले में पुलिस कर्मी बाल बाल बच गए।
घटना की जानकारी होते ही अलीगंज, हंसवर, इब्राहिमपुर समेत बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मोके पर पहुंच गए। पुलिस घर घर पत्थरबाजों की तलाश कर रही है। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एवं पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने घटना स्थल पहुंच मामले की पड़ताल की। पुलिस ने दर्जनभर संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सुरक्षा के दृष्टिगत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। कस्बे में तनाव व्याप्त है। पुलिस शांति व्यवस्था बरकरार रखने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पत्थरबाजों की तलाश की जा रही है। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
