विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रॉकऑन : सोनू निगम के सुर से टीएमयू स्टार नाइट में दीवानगी

By Nawal MishraEdited By:
Published: Mon, 20 Apr 2015 09:31 AM (IST)Updated: Mon, 20 Apr 2015 09:33 AM (IST)

रंग बिरंगी रोशनी, उठता धुआं, संगीत की धुन व चीयर अप के बीच बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक सोनू निगम ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। रंग बिरंगी रोशनी, उठता धुआं, संगीत की धुन व चीयर अप के बीच बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक सोनू निगम ने युवाओं में जोश भर दिया। युवाओं के बीच से उठती सोनू...सोनू...की आवाज सुनकर सोनू निगम उनके करीब जाने से खुद को नहीं रोक सके। मौका था मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू) में रॉकऑन-6 का। लाखों युवा दिलों की धड़कन सोनू निगम ने अपने गीतों से टीएमयू में समा बांध दिया। सबसे पहला गीत शुकराना अल्लाह...गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की तो दीर्घा से श्रोताओं का शोर गूंज उठा। इसके बाद उन्होंने गीतों की झड़ी लगा दी। कार्यक्रम के अंत में भी वन्स मोर...वन्स मोर...की गुजारिश युवा करते रहे। डेढ़ घंटे तक सोनू निगम फनकारी से युवाओं को कायल कर गए।

खचाखच भरे विशाल पंडाल में गायक कलाकार सोनू निगम जैसे ही मंच पर आए तो युवाओं ने चीयर अप करके उन्हें हाथों हाथ लिया। सोनू निगम ने 'मेरा रंग दे बसंती चोला माई रंग दे...Ó। ओ मर गए यार दीवाने, तेरे लवर पुराने...गीत गुनगुनाया तो युवा भी गीत गाने से खुद को नहीं रोक सके। युवाओं का दिल जीतने के लिए दीर्घा तक पहुंच गए। सोनू निगम ने 'चंदा की डोली मे...Ó गीत गाया। 'गुम सुम गुम सुम रहने वाली...Ó। 'मेरे हाथ में तेरा हाथ हो...Ó। गीत गाकर उल्लास भर दिया। सोनू निगम कभी लड़कियों की ओर जाते तो लड़कों की तरफ से उन्हें बुलाने के लिए शोर गूंज उठता। उन्होंने बारी-बारी दीर्घा तक पहुंचकर युवाओं के दिलों पर छा गए।