Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों के घरों तक बनेंगी सड़कें, 19 मार्गों का हुआ शिलान्यास

खेल दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हॉकी के जादूगर की स्मृति में शुरू की गई पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद विजय पथ योजना का शुभारंभ किया।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 28 Aug 2020 09:55 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2020 09:55 PM (IST)
उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों के घरों तक बनेंगी सड़कें, 19 मार्गों का हुआ शिलान्यास

लखनऊ, जेएनएन। खेल दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हॉकी के जादूगर की स्मृति में शुरू की गई 'पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद विजय पथ' योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित करने वाले प्रदेश के विभिन्न जिलों के 19 खिलाड़ियों के घरों तक बनायी या मरम्मत की जाने वाली सड़कों का लोक निर्माण मुख्यालय के विश्वेश्वरैया सभागार में वर्चुअल तरीके से शिलान्यास किया। संबंधित खिलाड़ियों के जिलों में भी वेबिनार के जरिये कार्यक्रम आयोजित किये गए, जिनमें खिलाड़ी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

loksabha election banner

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि खिलाड़ी राष्ट्र का गौरव हैं, जिन्होंने देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। युवा पीढ़ी को इनसे प्रेरणा मिलती रहे, इसलिए उनके घरों तक सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इन सड़कों का नाम मेजर ध्यानचंद विजयपथ रखा जाएगा। इन पर ऐसे साइन बोर्ड लगाए जाएंगे, जिन पर इन खिलाड़ियों के नाम और उनकी प्रतिभा का विवरण दर्ज होगा, ताकि क्षेत्र के लोग उनसे प्रेरणा लें और गौरवान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों के गांवों तक भी सड़कें बनाई जाएंगी। क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रहे चेतन चौहान के नाम से भी एक मुख्य सड़क का नामकरण किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि अगले वर्ष 29 अगस्त को खेल दिवस पर इन मार्गों का लोकार्पण होगा और बड़ी संख्या में सड़कों का शिलान्यास भी किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी खेलों के लिए विभागीय टीम बनाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मौजूद हॉकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व खेल निदेशक आरपी सिंह और एथलीट कविता यादव को उप मुख्यमंत्री ने अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

  • इनके घर तक बनेंगी सड़कें
  • खिलाड़ी - खेल - जिला
  1. पवन कुमार शर्मा - तलवारबाजी - मथुरा
  2. आशीष गौतम - तलवारबाजी - मथुरा
  3. ईशा धनगर - जूडो - मथुरा
  4. जीतू गोला - तलवारबाजी - मथुरा
  5. प्रवीण कुमार - क्रिकेट - शामली
  6. रवि कुमार - राइफल शूटिंग - मेरठ
  7. वरुण पहलवान - कुश्ती - बागपत
  8. कोमल शर्मा - एथलेटिक्स - बागपत
  9. तन्या चौधरी - एथलेटिक्स - बागपत
  10. तनु राठी - वॉलीबॉल - बागपत
  11. आकांक्षा बंसल - एयर पिस्टल शूटिंग - गाजियाबाद
  12. अभिषेक सिंह - कबड्डी - बुलंदशहर
  13. आरपी सिंह - हॉकी - देवरिया
  14. कविता यादव - एथलेटिक्स - बाराबंकी
  15. वैदेही मिश्रा - तलवारबाजी - मथुरा
  16. भुवनेश्वर कुमार सिंह - क्रिकेट - बुलंदशहर
  17. सतीश कुमार - मुक्केबाजी - बुलंदशहर
  18. शांति स्वरूप - नौकायन - बुलंदशहर
  19. छवि तोमर - वॉलीबॉल - बागपत

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.