विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग के भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, EOW ने की कार्रवाई

By Aditya TiwariEdited By: Sakshi Gupta
Published: Wed, 14 Oct 2026 10:36 AM (IST)

आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उत्तर प्रदेश के 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सेवानिवृत्त IAS योगेश कुमार को लखनऊ से गिरफ्तार किया है।

रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार।

रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार।

HighLights

  1. EOW ने रिटायर्ड IAS योगेश कुमार को गिरफ्तार किया।

  2. 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले का मामला।

  3. लखनऊ में हुई यह कार्रवाई, अनियमितताओं पर शिकंजा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में साल 2014 में हुए पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले मामले में बुधवार को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है।

EOW की टीम ने तत्कालीन प्रमुख सचिव और रिटायर्ड IAS योगेश कुमार को लखनऊ के गोमती नगर से गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि 2 फरवरी 2014 को समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान प्रदेश के 17 मंडलों में 1198 पदों पर पशुधन प्रसार अधिकारियों की भर्ती आयोजित की गई थी।
 
इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद योगेश कुमार रिटायर्ड हो गए थे। उस समय राज किशोर सिंह पशुधन मंत्री थे, जिनके खिलाफ अभियोजन स्वीकृति की फाइल फिलहाल शासन में लंबित है। भर्ती में सामने आई भारी अनियमितताओं के बाद अब EOW ने पूर्व प्रमुख सचिव पर अब शिकंजा कसा है।