गर्भवती में कोरोना संक्रमण के मामले घटे
लखनऊ जेएनएन। लोकबंधु कोविड अस्पताल में आने वाली गर्भवती में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 01:12 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 01:12 AM (IST)
लखनऊ, जेएनएन। लोकबंधु कोविड अस्पताल में आने वाली गर्भवती में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से घटे हैं। अब यहां के कोविड वार्ड में सिर्फ दो महिलाएं भर्ती हैं। पहले यहां करीब 30 संक्रमित महिलाएं हमेशा भर्ती रहा करती थीं। अब तक यहां 57 कोरोना पॉजिटिव गर्भवती का सुरक्षित प्रसव भी कराया गया। लोकबंधु अस्पताल की सीएमएस डॉ. अमिता यादव ने बताया कि कोविड-19 के दौरान अब तक 57 में 31 का सिजेरियन व बाकी का सामान्य प्रसव कराने में सफलता मिली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें