Move to Jagran APP

लखनऊ में टूटा डेंगू का रिकॉर्ड, मरीजों की संख्या हुई 1800 पार Lucknow news

लखनऊ में डेंगू के मरीजों की संख्या पहुंची 1800 14 नए मरीज डेथ ऑडिट में दो मरीजों की मौत और कबूली।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 23 Nov 2019 08:47 AM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2019 07:23 AM (IST)
लखनऊ में टूटा डेंगू का रिकॉर्ड, मरीजों की संख्या हुई 1800 पार Lucknow news
लखनऊ में टूटा डेंगू का रिकॉर्ड, मरीजों की संख्या हुई 1800 पार Lucknow news

लखनऊ, जेएनएन। शहर में मच्छरों से निपटने में स्वास्थ्य महकमा नाकाम साबित हुआ। इलाकों की मैपिंग के बावजूद अभी तक बीमारी रोकथाम की ठोस कार्रवाई नहीं की जा सकी है। लिहाजा, डेंगू मरीजों का रिकॉर्ड टूट गया। राजधानी में मरीजों की संख्या 1800 के पार हो गई।

loksabha election banner

शहर में 110 वार्ड हैं। स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम ने इन्हें चार जोन में बांटा है। इसके बाद एंटीलार्वा व फॉगिंग अभियान चलाया। अफसर कागजों में पुख्ता तैयारी व बीमारी पर नियंत्रण का दावा करते रहे। वहीं शहर में बीमारी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। शुक्रवार को गोमती नगर, खदरा, बान वाली गली ,चौक, काकोरी, ठाकुरगंज , केशव नगर, आलमबाग, मोहनलालगंज, अलीगंज, महानगर, तेलीबाग, गोमतीनगर विस्तार, ख्वाजा पुर में 14 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं जनवरी से अब तक मरीजों की संख्या 1815 हो गई है। यह गत वर्षों से सर्वाधिक है।

25 मौतें, आंकड़ों में आठ 

शहर में डेंगू से 25 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। वहीं सीएमओ कार्यालय की डेथ ऑडिट में अब दो और मरीजों में डेंगू से मौत की पुष्टि की गई है। ऐसे में सरकारी आंकड़ों में अब मौतों की संख्या आठ हो गई है। 

सरकारी आंकड़ों में डेंगू

वर्ष   मरीज    मौत

2016  1020   18

2017     291  02

2018     572  01

2019     1815 08


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.