लखनऊ के दो दिनी दौरे पर राजभवन में योग करेंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह
गृहमंत्री राजनाथ सिंह कल सुबह करीब 11 बजे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद सीधे आलमबाग में कार्यक्रम में शिरकत करने अजंता हास्पिटल जाएंगे।
लखनऊ (जेएनएन)। केंद्र सरकार में गृह मंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिन के दौरे पर कल लखनऊ आ रहे हैं। लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह अपने क्षेत्र के दौरे पर 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे पर राजभवन में योग भी करेंगे।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह कल सुबह करीब 11 बजे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद सीधे आलमबाग में कार्यक्रम में शिरकत करने अजंता हास्पिटल जाएंगे। इसके बाद 11:50 बजे सिटी मांटेसरी स्कूल कानपुर रोड में लखनऊ दूरदर्शन के सीरियल का अवलोकन करेंगे। दोपहर एक बजे राम निवास जैन के निवास सिन्धूनगर कानपुर रोड जाएंगे। दोपहर 2:45 बजे वीवीआईपी गेस्ट पहुंचने के बाद आराम करेंगे। इसके बाद 5:30 बजे पश्चिम विधानसभा सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सेंट जोजफ स्कूल ठाकुरगंज जाएंगे। इसके बाद राजनाथ सिंह शाम सात बजे गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति के 27वें वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम में सिटी माण्टेसरी स्कूल ऑडिटोरियम विशालखण्ड-2 गोमतीनगर जाएंगे।
राजनाथ सिंह 21 जून को राजभवन में इंटरनेशनल योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने सुबह सात बजे राजभवन राजभवन पहुंचेगे। इसके बाद वहां से गृहमंत्री सुबह 10:35 बजे एयरपोर्ट लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।