विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल करेंगे ब्रह्मकुमारीज के दिव्य संस्कृति भवन का लोकार्पण

Published: Thu, 12 Nov 2026 07:44 PM (IST)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ में ब्रह्माकुमारीज के गुलजार उपवन में नवनिर्मित दिव्य संस्कृति भवन का लोकार्पण करेंगे।

यह भवन मानवीय मूल्यों के संवर्धन और आध्यात्मिक व राजयोग प्रशिक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

यह भवन मानवीय मूल्यों के संवर्धन और आध्यात्मिक व राजयोग प्रशिक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

HighLights

  1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे दिव्य संस्कृति भवन का लोकार्पण।

  2. ब्रह्माकुमारीज के गुलजार उपवन में होगा यह महत्वपूर्ण आयोजन।

  3. भवन आध्यात्मिक व राजयोग प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुलतानपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज के राजयोग प्रशिक्षण केंद्र गुलजार उपवन में नवनिर्मित दिव्य संस्कृति भवन का शुक्रवार को लोकार्पण करेंगे। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थापना के 90 वर्ष पूरे होने व लखनऊ में संस्था की आध्यात्मिक सेवाओं के 72 वर्ष पूर्ण होने पर नवदशकोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहेंगे।

गुरुवार को गुलजार उपवन में ब्रह्माकुमारीज लखनऊ की सब-जोन इंचार्ज राजयोगिनी बीके राधा दीदी ने बताया नवदशकोत्सव की श्रृंखला में दिव्य संस्कृति भवन का लोकार्पण एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। तीन एकड़ क्षेत्र में फैला गुलजार उपवन एक विशाल आध्यात्मिक परिसर है। दिव्य संस्कृति भवन के निर्माण का उद्देश्य मानवीय मूल्यों का संवर्धन करते हुए आध्यात्मिक व सांस्कृतिक मूल्यों का पुनर्जागरण, संरक्षण और संवर्धन करना है। यहां पर आध्यात्मिक व राजयोग सत्रों का आयोजन होगा तथा आमजन के लिए निश्शुल्क राजयोग प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

लोगों को राजयोग द्वारा आध्यात्मिकता को दैनिक जीवन में समाहित करने, मन की शांति, सकारात्मकता प श्रेष्ठ संस्कारों को जीवन में अपनाने का मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भवन का निर्माण चरणबद्ध रूप से किया जा रहा। आगामी चरणों में दो हजार लोगों की क्षमता वाला विशाल आडिटोरियम व 300 लोगों के ठहरने की व्यवस्था करने की योजना है, ताकि यह परिसर आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बन सके।

समारोह में ओम शांति रिट्रीट सेंटर दिल्ली की निदेशक राजयोगिनी बी.के. आशा दीदी, ब्रह्माकुमारीज प्रयागराज सब-जोन इंचार्ज राजयोगिनी बी.के. मनोरमा दीदी, ब्रह्माकुमारीज माउंट आबू राजस्थान के अतिरिक्त महासचिव राजयोगी बी.के. मृत्युंजय भाई मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति ने भी लगाया था ध्यान

गुलजार उपवन में अनेक आध्यात्मिक गतिविधियां होती रही हैं। 28 नवंबर 2015 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विश्व एकता एवं विश्वास के लिए ध्यान कार्यक्रम के राज्य स्तरीय शुभारंभ अवसर पर राजयोग में ध्यान लगाया था। दिव्य संस्कृति भवन के निर्माण से इस परिसर की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को और विस्तार मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।