राजनाथ आज शाम को पहुंचेंगे लखनऊ
केंद्रीय गृह मंत्री तथा लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह आज शाम को लखनऊ पहुंचेंगे। लखनऊ में करीब दो दिन के प्रवास में श्री सिंह कल काठगोदाम एक्सप्रेस को हरी ...और पढ़ें

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री तथा लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह आज शाम को लखनऊ पहुंचेंगे। लखनऊ में करीब दो दिन के प्रवास में श्री सिंह कल काठगोदाम एक्सप्रेस को हरी झंडी भी दिखाएंगे।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज सांय करीब छह बजे लखनऊ पहुंचेंगे। आज रात में भाजपा के पदाधिकारियों से उनका मुलाकात का कार्यक्रम है। कल सुबह दस बजे राजनाथ सिंह चारबाग रेलवे स्टेशन पर लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इस मौके पर केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद राजनाथ सिंह मोहनलालगंज में दिन में करीब 11.30 बजे एक कालेज का उद्घाटन करने के बाद दो बजे दिल्ली रवाना हो जायेगे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।