राजनाथ सिंह पहुंचे लखनऊ, किसानों को देंगे ऋण माफी योजना का लाभ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गृहमंंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ के स्मृति उपवन में किसानों की फसल ऋण मोचन योजना शुरू की। सरकार 7,500 किसानों को कर्ज माफी का प्रमाणपत्र देगी।
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में किसानों की कर्ज माफी पर मुहर लगने के बाद आज केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किसानों को इसका लाभ लेने की मुहिम शुरु कर दी। स्मृति उपवन पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आधा दर्जन कैबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी में राजनाथ सिंह ने दीप जलाकर किसान ऋण माफी योजना का अभियान को आगे बढ़ाया।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आज 7,500 किसानों को कर्ज माफी का प्रमाणपत्र देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गृहमंंत्री राजनाथ सिंह ने आज लखनऊ के स्मृति उपवन में किसानों की फसल ऋण मोचन योजना शुरू की। इसके तहत किसानों को फसल ऋण माफी योजना का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों से कर्ज माफी के वादे को आज से अमलीजामा पहनाने जा रही है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व गृहमंत्री राजनाथ सिंह किसानों को प्रमाण पत्र देकर फसल ऋण मोचन योजना को आरंभ करेंगे। इस मौके पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी थे। आज लखनऊ में करीब 7,500 किसानों को कर्ज माफी का ऋणमोचन प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
योगी सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में ही किसानों के फसली कर्ज माफ करने का फैसला किया था। यह सुविधा सिर्फ उन लघु और सीमांत किसानों को ही मिल रही है, जिनके पास पांच एकड़ खेती वाली जमीन है और जिन्होंने एक लाख रुपये तक का कर्ज ले रखा है। लखनऊ के स्मृति उपवन में आज करीब 7,500 किसानों को कर्ज माफी का प्रमाण पत्र मिलेगा। पहले चरण में प्रथम चरण में उन 27.5 लाख किसानों के कर्ज माफ होंगे, जिनके खाते आधार से लिंक हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में ऐसे करीब 86 लाख किसान हैं, जिनके कर्ज की माफी के लिए सरकार ने बजट में 36 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की है।
आज इस ोजना की शुरुआत के बाद जिलों में मंत्री पांच सितंबर को कर्ज माफी के प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। लखनऊ में किसानों को खुद सीएम योगी आदित्यनाथ प्रमाण पत्र देंगे। सूबे के बाकी 74 जिलों में वहां के प्रभारी मंत्री किसानों को प्रमाण पत्र देंगे। सूबे के करीब 27.5 लाख किसानों का आधार कार्ड खाते से लिंक कर दिया गया है। इसके साथ ही वेरीफिकेशन की कार्रवाई भी की जा रही है। कर्ज की माफी केवल फसली ऋण पर ही दी जा रही है।