विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update UP: कानपुर में देर रात बारिश ने बढ़ाई ठंडक, यूपी के 40 जिलों में कैसा रहेगा आज का मौसम, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

Published: Tue, 13 Feb 2024 07:46 AM (IST)

Weather News Today In Hindi दिन में बढ़ा तापमान रात में हुई वर्षा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। लेकिन आज से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। आगरा में दिन की शुरुआत धूप खिलकर होने से लोगों को ठंड से राहत मिली।

UP Weather News: दिन में बढ़ा तापमान रात में हुई वर्षा। फाइल फोटो
UP Weather News: दिन में बढ़ा तापमान रात में हुई वर्षा। फाइल फोटो

HighLights

  1. 15 फरवरी से शुष्क हो जाएगा मौसम
  2. यूपी के 40 से अधिक जिलों में बूंदाबांदी के आसार

जागरण संवाददाता, लखनऊ/कानपुर। मौसम का मिजाज अब धीरे- धीरे गर्म हो रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार यानी 13 फरवरी और 14 फरवरी को लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 15 फरवरी से मौसम शुष्क हो जाएगा।

कानपुर में बारिश

कानपुर। दक्षिण-पूर्व दिशा से चली हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। दिन के साथ अब रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। सोमवार को दिन का तापमान भी रविवार की तुलना में 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। हालांकि देर रात उत्तर और दक्षिण के कई इलाकों में वर्षा हुई। इसकी वजह से रात में ठंड थोड़ी बढ़ गई।

ये भी पढ़ेंः UP News: इस जिले में पोस्टमार्टम हाउस पर मिलता है लाशाें पर डिस्काउंट!, दो हजार के सौदे में 500 की छूट

सीएसए के कृषि विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बादलों के छाने के साथ शहर में हल्की वर्षा का जो मौसम बन रहा था उसे दक्षिण-पूर्व दिशा से डेढ़ किमी प्रति घंटा की गति से चली हवा ने बदल दिया है। बादलों के अब कानपुर तक पहुंचने के आसार कम हैं। इससे केवल बूंदाबांदी के आसार हैं।

ये भी पढ़ेंः Agra DM और BDO विवाद; साहब! 'अब हत्या न करा दी जाए, डीएम ने पद का दुरुपयोग करते हुए झूठी रिपोर्ट लिखवाई, पति व परिवार को खतरा'

सोमवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। मंगलवार और बुधवार को बादल छाए रहेंगे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।