विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather: यूपी के 50 जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश, तीन दिन के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

Published: Sun, 29 Mar 2026 07:30 AM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2026 08:16 AM (IST)

रविवार से 1 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, जिससे तापमान 4-5 डिग्री सेल्सियस गिरेगा। कई जिलों में मेघगर्जन व वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण टीम, लखनऊ। यूपी में नए विक्षोभ के एक्टिव होने से पिछले दो दिनों से मौसम में अचानक बदलाव आया था। यूपी के लगभग 38 सभी जिलों में सुबह से बादल छाए और बूंदाबांदी हुई। आज से यूपी में फिर मौसम बदलेगा। यूपी के 50 जिलों में गरज-चमक, बूंदाबांदी और कई जिलों में हल्की बारिश की संभावनाएं हैं।

इस दौरान करीब 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलने का अनुमान है। मौसम विभाग का मानना है कि रविवार से मौसम फिर करवट लेगा और अगले चार दिन यानि एक अप्रैल तक प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश के पूर्वानुमान हैं। इसका असर राज्य के 50 से अधिक जिलों में दिखेगा।

आज इन जिलों में अलर्ट

इन जिलों में आज मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, हमीरपुर, जोनपुर, झांसी, कौशांबी, कुशीनगर, ललितपुर, महाराजगंज, महोबा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, संत कबीर नगर, भदोही, शामली, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, वाराणसी व आसपास के इलाकों में।

jhansi rains

25 जिलों में तेज हवाएं चलने की आशंका

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान तराई और पूर्वी यूपी के 25 जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा के चलने की आशंका है। ऐसे में दिन और रात के पारा भी चार से पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़क सकता है।

पूरे प्रदेश में फिर से तापमान गिरने का अनुमान

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, रविवार को एक और मजबूत विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में फिर बदला मौसम, अगले 3 दिन तक बारिश-बर्फबारी की आशंका