Move to Jagran APP

Uttar Pradesh Weather: यूपी में आज कई जगहों पर पड़ सकती हैं बौछारें, शन‍िवार से बदलेगा मौसम

अमूमन होली के आसपास गर्मी शुरू होती है लेकिन इस बार मार्च में शुरुआत से ही तापमान 34-35 डिग्री के आसपास बना हुआ है। अगले चार-पांच दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 11 Mar 2021 09:18 PM (IST)Updated: Fri, 12 Mar 2021 08:17 AM (IST)
Uttar Pradesh Weather: यूपी में आज कई जगहों पर पड़ सकती हैं बौछारें, शन‍िवार से बदलेगा मौसम
शुक्रवार को राजधानी में बादलों की आवाजाही रहेगी।

लखनऊ, जेएनएन। शुक्रवार को राजधानी में आशिक बदली हो सकती है। कुछ इलाकों में बौछारें पड़ने की भी संभावना है। राजधानी ही नहीं प्रदेश के मध्य प्रदेश की सीमा से जुड़े दक्षिणी जिलों में भी बौछारें पड़ने की उम्मीद है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर आदि जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। हालांकि शनिवार से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा। राजधानी में गुरुवार को मौसम साफ रहा। हालांकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि बादलों की आवाजाही हो सकती है। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 19.2 डिग्री दर्ज किया गया।

loksabha election banner

शुक्रवार को राजधानी में बादलों की आवाजाही रहेगी। एक दो बार बौछारें भी पड़ सकती हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर बारिश की उम्मीद है। हरियाणा के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और एक ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश के दक्षिण पूर्व तक आ रही है जिसके चलते प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई जा रही है। अमूमन होली के आसपास गर्मी शुरू होती है लेकिन इस बार मार्च में शुरुआत से ही तापमान 34-35 डिग्री के आसपास बना हुआ है। अगले चार-पांच दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। साफ है कि इस बार होली में मौसम गर्म होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.