Move to Jagran APP

UP Investors Summit : बुंदेलखंड में नई रेल कोच फैक्ट्री लगेगी : पीयूष गोयल

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा अब उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र में विकास के काम को कम समय में अधिक अंजाम देने के मामले में कॉम्पटीशन होगा। यह तो तय है यूपी देश के विकास का इंजन बनेगा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 22 Feb 2018 02:26 PM (IST)Updated: Thu, 22 Feb 2018 11:14 PM (IST)
UP Investors Summit : बुंदेलखंड में नई रेल कोच फैक्ट्री लगेगी : पीयूष गोयल
UP Investors Summit : बुंदेलखंड में नई रेल कोच फैक्ट्री लगेगी : पीयूष गोयल

लखनऊ (जेएनएन)। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आज उत्तर प्रदेश को बड़ा तोहफा दिया है। यूपी इन्वेस्टर्स समिट में आज रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इन उत्तर प्रदेश के सत्र को संबोधित किया।

loksabha election banner

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश का बड़ा मौका है। उन्होंने कहा कि यूपी इन्वेस्टर्स समिट एक प्रकार से उद्योगपतियो और निवेशको का कुंभ मेला है जो प्रदेश में समृद्धि लाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नोएडा जाने से डरते थे, कोई भी मुख्यमंत्री पहले नोएडा जाना भी पसंद नहीं करता था। उनको डर था कि नोएडा जाने से उनकी कुर्सी छिन जाएगी। ऐसे में योगी आदित्यनाथ ने बेहद साहसिक काम किया है। उन्होंने कहा कि नोएडा ऐसा स्थान है कि जहां से सबसे ज्यादा रोजगार निकलते है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक धारणा को बदल दिया। वह लगातार नोएडा गए और अब लखनऊ में यूपी इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर उत्तर प्रदेश को विकास के बड़े प्लेटफार्म पर लाकर खड़ा किया है। उन्होंने नोएडा जाकर एक सोच बदली यह अच्छी सोच है।

पीयूष गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री है। यहां पर रेलवे कोच का उत्पादन होता है। हम इसकी क्षमता को बढ़ाएंगे। अभी यहां पर 500 कोच का प्रति वर्ष उत्पादन होता है। अगले वर्ष से यहां 1000 कोच का उत्पादन होगा। इसके बाद 2020 में दो हजार तथा 2021 में तीन वर्ष कोच के उत्पादन की योजना है। रेल मंत्री ने कहा कि इसके साथ ही साथ बुंदेलखंड में 300 एकड़ जमीन पर रेल कोच फैक्ट्री लगाने का निर्णय लिया गया है। रेल मंत्रालय की तरफ से यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के माहौल में हर तरह से बड़ा बदलाव आया है। यह बदलाव प्रदेश की ध्वस्त पड़ी कानून-व्यवस्था के पटरी पर आने के कारण हुआ है। पहले व्यापारियों में भय था लेकिन अब योगी आदित्यनाथ सरकार ने भय समाप्त कर दिया है। मैं उत्तर प्रदेश सरकार को बधाई देना चाहूंगा कि वह राज्य के भविष्य के लिए इतनी चिंता कर रही हैं और उन्होंने इसकी प्रगति के लिए इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया है।

उन्होंने कहा कि अब निवेशक यहां पर आने के इच्छुक भी हैं। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रेदश में अब सुंदर नई रेल गाडिय़ा भेजेंगे। जिससे यहां पर्यटन बढ़े। यहां पर बहराइच से मैलानी के बीच दुधवा नेशनल पार्क और कर्तनिया घाट यूपी में पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इन दोनों को जोडऩे का काम यहां मीटर गेज लाइन पर चलने वाली रेल करती है। अब इस मीटर गेज लाइन को हेरिटेज लाइन में तब्दील करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नए विकास के लिए रास्ते खुल रहे हैं। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए अब सस्ते कर्ज के साथ ही साथ वर्किंग परमिशन और सरकार की मदद से उद्यमियों को सहूलियत मिलेगी।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र में विकास के काम को कम समय में अधिक अंजाम देने के मामले में कॉम्पटीशन होगा। यह तो तय है कि यूपी देश के विकास का इंजन बनेगा। उत्तर प्रदेश निवेशकों के लिए उत्तम है। उत्तर प्रदेश सभी संभावनाओं को अधिक खोलेगा। उन्होंने कहा कि यूपी का विकास तेजी से होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश निवेशकों को उत्तर दे रहा है। उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश सरकार को बधाई देना चाहूंगा कि वह राज्य के भविष्य के लिए इतनी चिंता कर रही हैं और उन्होंने इसकी प्रगति के लिए इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के लिए मॉडर्न आउटलुक लेकर आएं हैं।

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का सेशन रेल मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में हुआ। इसको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आईडीसी अनूप चंद्र पांडेय व प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास आलोक सिन्हा ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश के लिए ऐसा मॉडर्न आउटलुक लेकर आएं हैं, जो पिछले कई वर्षों से हमने तो यहां नहीं देखा था। 

बुंदेलखंड का पिछड़ापन दूर करने में काफी मदद मिलेगी : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश के लिए ऐसा मॉडर्न आउटलुक लेकर आएं हैं, जो पिछले कई वर्षों से हमने तो यहां नहीं देखा था। झांसी में रेल कोच रिफार्मिंग फैक्टी लगने से बुंदेलखंड का पिछड़ापन दूर करने में काफी मदद मिलेगी। रायबरेली रेल कोच फैक्ट्री में चरणबद्ध तरीके से उत्पादन बढ़ाने की रेल मंत्रालय की योजना अभिनंदनीय है। जहां रेलवे स्टेशन स्थित हैं, उस शहर की विरासत के साथ जोड़ने का प्रयास अभिनंदनीय है। दुधवा नेशनल पार्क को एक हेरिटेज रेल लाइन देने की जो घोषणा की उसके लिए मैं रेल मंत्री पीयूष गोयल का आभारी हूं। ईस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर का लगभग 57 फीसदी भू-भाग उत्तर प्रदेश से होकर जाता है और वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर का लगभग 9 फीसदी भाग उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। 

देश में दो फ्रेट कॉरिडोर हैं, ईस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर और वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर। यह दोनों फ्रेट कॉरिडोर उत्तर प्रदेश से होकर जाते हैं। साथ ही ये दोनों मिलते भी हैं, उस दृष्टि से हम लोगों ने योजना बनाई है। उत्तर प्रदेश में भारतीय रेल का लगभग 9000 किमी का नेटवर्क है। भारतीय रेल उत्तर प्रदेश के विकास में एक बड़ी भूमिका का निर्वहन कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया के अंदर पक्षियों की जो प्रजातियां हैं वो लगभग 1300 हैं और उनमें से 500 उत्तर प्रदेश में हैं। वहीं उन 500 पक्षियों की प्रजातियों में से 450 अकेले दुधवा नेशनल पार्क में हैं।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कल निवेश मित्र पोर्टल का शुभारंभ किया है। इसकी मदद से उद्यमियों को डिजिटल निवेश की सुविधा मिलेगी, साथ ही साथ मानवीय हस्तक्षेप कम होगा। मुख्यमंत्री कार्यालय स्वयं इस निवेश प्रस्तावों की समीक्षा करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.