Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खत्म हुआ सस्पेंस, रायबरेली से राहुल तो अमेठी से कांग्रेस ने गांधी परिवार के करीबी पर लगाया दांव; लिस्ट जारी

    Updated: Fri, 03 May 2024 07:59 AM (IST)

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन इस सीट के लिए उनकी उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने केएल शर्मा को अमेठी से लोकसभा चुनाव का ट‍िकट द‍िया है। यह सीट राहुल गांधी 2019 के आम चुनाव में भाजपा नेता स्मृति ईरानी से हार गए थे।

    Hero Image
    कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

    नई द‍िल्‍ली, एएनआई। Raebareli Lok Sabha Election 2024: रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस उम्‍मीदवार कौन होगा? इसपर सस्‍पेंस खत्‍म हो गया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखि‍री द‍िन नई ल‍िस्‍ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशि‍यों के नाम का एलान कर द‍िया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे तो वहीं गांधी पर‍िवार के करीबी केएल शर्मा को पार्टी ने अमेठी से मैदान में उतारा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी आज ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसको लेकर कांग्रेस कार्यलय में तैयारियां शुरू हो गई हैं। उधर, केएल शर्मा ने कहना है क‍ि अभी उनके पास अपनी उम्‍मीदवारी की जानकारी नहीं आई है।   

       

    कौन हैं केएल शर्मा? 

     

    केएल शर्मा मूलत: लुधियाना के निवासी हैं और लंबे समय से गांधी परिवार के करीबी हैं। अमेठी व रायबरेली में वही चुनावी रणनीति बनाने और संचालित करने का काम करते आए हैं। रायबरेली का जिम्मा तो वह अब तक पूरी तरह उठाते आए हैं। अमेठी में जरूर पिछले दो चुनाव उनके बजाय भोपाल निवासी राहुल के करीबी नेता चंद्रकांत दूबे कमान संभालते रहे हैं। हालांकि, वह इस बार नहीं दिख रहे। किशोरी लाल को सोनिया के लिए चाणक्य का किरदार निभाने वाला माना जाता है।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: सोनिया के खिलाफ मैदान में उतरे… कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए, कौन हैं दिनेश प्रताप सिंह?