विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिग्विजय सिंह की शादी के बाद से सदमे में राहुल गांधी : साध्वी प्राची

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 29 Sep 2015 04:22 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2015 11:31 AM (IST)

हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची का मानना है कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी ही पार्टी के एक नेता की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची का मानना है कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी ही पार्टी के एक नेता की बुढापे में विवाह के बाद से सदमे में हैं। वाराणसी में आज साध्वी प्राची ने मीडिया के कुरेदने के बाद ही कांग्रेस उपाध्यक्ष पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके अलावा उन्होंने मुसलमानों के हिंदुओं के किसी भी पूजा में जाने को अनुचित बताया।

वाराणसी के पातालपुरी मठ के महंत का हालचाल लेने पहुंची साध्वी प्राची ने कहा कि राहुल गांधी विदेश दौरे पर अपना गम कम करने गये हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह के दूसरे विवाह के बाद से राहुल गांधी बेहद सदमे में हैं। साध्वी प्राची ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर चुटकी ली और कहा कि राहुल गांधी अगर घूमने विदेश गए हैं तो कोई बड़ी बात नहीं है। जब से कांग्रेस के नेता ने बुढापे में शादी कर ली, उसी के बाद से राहुल गांधी काफी परेशान है। वह गहरे सदमे में हैं। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय की शादी से राहुल सदमे में हैं। इसी सदमे से उबरने के लिए राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं।

हिंदुओं की पूजा में मुस्लिमों का जाना उचित नहीं

वाराणसी में संतों पर लाठीचार्ज के बाद वाराणसी के पातालपुरी मठ के महंत का हालचाल लेने पहुंची साध्वी प्राची ने मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की किसी भी पूजा पद्दति में मुस्लिमों का जाना उचित नहीं है। इस पर रोक लगनी चाहिए, पता नहीं कि कौन आतंकवादी हिंदुओं की पूजा पद्धति में पहुंचे और वहां पर क्या घटना घटे। इसके साथ ही साध्यी प्राची ने कहा कि हरिद्वार की हरकी पैडी में मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित होना चाहिये। हमारी पूजा का समय हो चाहे बनारस हो चाहे हरिद्वार हो चाहे वृन्दावन हो इनका प्रवेश वर्जित होना चाहिये चाहे दुर्गा पूजा हो।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।