अशोक सिंहल व नृत्यगोपालदास ने रवाना की रामबरात
लखनऊ। अयोध्या के कारसेवक पुरम से पूर्वाह्न रामबारात जनकपुर के लिए रवाना हुई। इस मौके पर ि
लखनऊ। अयोध्या के कारसेवक पुरम से पूर्वाह्न रामबारात जनकपुर के लिए रवाना हुई। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंहल, रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास, अयोध्या संत समिति के अध्यक्ष महंत कन्हैयादास, सासद लल्लू सिंह आदि ने शुभकामना व्यक्त करने के साथ बरात रवाना की। मौके के अनुरूप इस दौरान कारसेवकपुरम में काफी गहमागहमी रही। प्रात: से ही ढोल-ताशे के बीच राम बरात विदा करने का उत्साह छाया रहा। करीब एक दर्जन मिनी बस व कुछ अन्य वाहनों में डेढ़ सौ की संख्या में साधु-संत एवं श्रद्धालु जनकपुर के लिए रवाना हुए। आजमगढ़, मऊ, आरा, पटना, मुजफ्फरपुर आदि शहरों से होती ारात 24 नवंबर रात जनकपुर पहुंचेगी। वहा स्थित जानकी मंदिर में 25 नवंबर को भगवान का तिलकोत्सव समारोह एवं 27 को विवाह की रस्म निभाई जाएगी।
विहिप के अनुषांगिक संगठन धर्म जागरण यात्रा महासंघ के संयोजन में अयोध्या से रामबरात जनकपुर के लिए राम बरात निकली। विहिप की यह पहल राम मंदिर की तैयारियों से जोड़कर देखी जा रही है। जनकपुर और वहां पहुंचने के पूर्व विभिन्न पड़ावों के बीच राम बारात राम मंदिर और ¨हदुत्व का आह्वान करती भी नजर आएगी। बारात रवाना होने की पूर्व संध्या पर कारसेवक पुरम में संतों की जमघट के बीच कई रस्में पूरी की गईं।